फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man barged into a girl's house and killed her uncle In Delhi s Durgapuri area

सिरफिरे आशिक की दबंगई: भतीजी से दूर रहने के लिए कहा तो कर दिया घर पर हमला, चाचा को डंडों और घूंसों से मारा

Tue, 18 Apr 2023 09:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Apr 2023 09:42 PM IST
सार

आरोपी अपने तीन-चार दोस्तों के साथ लड़की के घर पहुंचा था। दरवाजा खोलते ही आरोपी अंदर घुस गया और चाचा को पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Young man barged into a girl's house and killed her uncle In Delhi s Durgapuri area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के दुर्गापुरी इलाके में एक शख्स ने पड़ोसी युवक को भतीजी से दूर रहने के लिए कहा। यही नहीं शख्स ने युवक के घर जाकर भी शिकायत कर दी। बस फिर क्या था, आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती के घर पर धावा बोल दिया। आरोपी ने डंडों-लात और घूंसों से युवती के दो चाचा की पिटाई कर दी।

विज्ञापन

बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। आरोपियों के जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार के साथ दुर्गापुरी इलाके में रहता है। इनकी भतीजी दुर्गापुरी चौक स्थित एक संस्थान में पढ़ाई कर रही है। पिछले दिनों पीड़ित ने अपनी भतीजी को पड़ोसी युवक मोलू के साथ देखा। पीड़ित ने मोलू को भतीजी से दूर रहने के लिए कहा। इस बात पर मोलू भड़क गया और उसने युवती के चाचा को देख लेने की धमकी दी।

विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार को आरोपी अपने तीन-चार दोस्तों के साथ लड़की के घर पहुंचा। आरोपी दरवाजा खोलते ही अंदर घुस गया और चाचा को पीटना शुरू कर दिया। युवती का दूसरा चाचा उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed