{"_id":"4bca31f71a1fbf6f29914286a3b9f87a","slug":"young-man-abused-a-traffic-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो पुलिसकर्मी को 50 मीटर तक घसीटते ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो पुलिसकर्मी को 50 मीटर तक घसीटते ले गया
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 09 Jan 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी चौराहे पर मंगलवार शाम रेड लाइट जंप कर भाग रहे बाइक सवार को जब सिपाही ने पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने उसे धक्का दे दिया। सिपाही ने जब बाइक नहीं छोड़ी तो उसे कई मीटर तक घसीटता ले गया।
पब्लिक की मदद से बाइक सवार को पुलिस कर्मियों ने पकड़ा। जानकारी के मुताबिक चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही मोहन लाल यादव व हेड कांस्टेबल कांशीराम की ड्यूटी थी। सेक्टर-31 की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने रेड लाइट जंप कर दी।
ट्रैफिक सिपाही ने उसे रोकना चाहा तो उसने सिपाही को धक्का दे दिया। ट्रैफिक सिपाही ने बाइक का पिछला हिस्सा पकड़ लिया। इसके बाद भी युवक ने बाइक नहीं रोकी और बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। सिपाही बाइक के साथ-साथ सड़क पर कई मीटर तक घसीटता चला गया।
विज्ञापन
आसपास से गुजर रहे लोगों ने बाइक सवार को रोका और थाना सेक्टर-24 पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रैफिक सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक पटेल नगर गाजियाबाद निवासी अभिषेक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अभिषेक एक न्यूज चैनल में कैमरामैन की ट्रेनिंग कर रहा है।
सड़क पर मोबाइल से बात करते वक्त रहें सावधान
सेक्टर-63 में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन लूट लिया। जानकारी के मुताबिक रामनगर दिल्ली निवासी विशाल से सेक्टर-63 में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखा कर मोबाइल फोन छीन लिया। घटना की सूचना विशाल ने थाना सेक्टर-58 पुलिस को दी।