फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young Friends defeated Yorks by two wickets

Delhi NCR News: यंग फ्रेंड्स ने यॉर्क्स को दो विकेट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। डीडीसीए अंडर-16 लीग टूर्नामेंट में यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में यॉर्क्स क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया। विद्या जैन क्रिकेट अकादमी, चांदपुर में खेले गए मुकाबले में यॉर्क्स सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.5 ओवर में 243 रन बनाए। यंग फ्रेंड्स के अंकुश कुमार ने 5.5 ओवर में 11 रन देकर चार विकेट झटके। अर्जुन शर्मा ने तीन और आदर्श कुमार ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग फ्रेंड्स ने 24.4 ओवर में 219 रन बनाकर मुकाबला दो विकेट से जीत लिया। अंकुश कुमार ने 46 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। एकलव्य सिंह ने 32, देवांश तिवारी ने 35 और भव्य शर्मा ने 25 रन की पारी खेली। यॉर्क्स की ओर से दीपांशु जीडी ने पांच और आदित्य शर्मा ने तीन विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed