'फ्री' में बांड की सुपरकार में सफर करने का सपना, ऐसे होगा सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कैब सेवा प्रदान करने वाली कंपनी अब आपको सुपर कूल अनुभव देने जा रही है। ये कैब प्रदाता कंपनी दिल्ली में खुद के बेहद खास तरीके से रीलांच कर रही है।
ये कैब प्रदाता कंपनी आपको बांड फिल्म की सुपरकार, ड्रूम, फ्लीट, ऑडी आर 8 जैसी कारों में सफर करने का सपना भी पूरा करने वाली है। इसके लिए 'सुपरकार ऑन डिमांड'नाम की कैंपेन लांच की गई है।
इस कैम्पेन में आपको करना सिर्फ इतना है कि 15 तारीख को शाम एक से चार बजे के बीच कैब प्रदाता कंपनी उबर के एप पर जाना है जिसके बाद आपको सुपरकार ऑन डिमान्ड का ऑप्शन सलेक्ट करना है।
जिसके बाद आपको पिकअप योर राइड का ऑप्शन मिलेगा। अगर कार मौजूद है तो आप अपने सपनों की सुपरकार का मजा बिना किसी कीमत चुकाए ले सकते हैं।
सुपरकार में कीजिए राइड, लीजिए सेल्फी
आप सुपरकार्स की बैक सीट पर बैठकर रिलैक्स कर सकते हैं। कार के साथ बिताए गए अपने खास पलों को सेल्फी के रूप में संजो सकते हैं। सुपरकार ने कैब प्रदाता इस कंपनी के साथ करार कर इस तरह की कैम्पेन लांच की है।
दिल्ली हाइकोर्ट के ऑर्डर के एक दिन बाद ही उबर कंपनी ने ये कैम्पेन लांच की है जिसमें राजधानी के अंदर उबर के संचालन पर रोक लगा दी गई है। हालांकि जस्टिस मनमोहन पिछली हफ्ते कह चुके हैं कि ये समझ से परे है। कंपनी पर कैसे पूरी तरह से बैन किया जा सकता है।
हां किसी कंडीशन के आधार पर उसे परमीशन दी जा सकती है। आपको बता दें कि अभी भी कई कैब कंपनियां प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली के अंदर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।