फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   you will caught in corruption charges, we will remove him from the job

'जो भ्रष्टाचार करते पकड़े जाएंगे, उसे नौकरी से निकाल देंगे'

Tue, 13 Oct 2015 09:20 AM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
you will caught in corruption charges, we will remove him from the job

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधायक और उनकी फैमिली के बाद सोमवार को सभी विभाग प्रमुखों का भ्रष्टाचार पर सख्त हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भ्रष्टाचार की पुख्ता शिकायत आई तो हमने अपने कैबिनेट मंत्री को नहीं छोड़ा, आप समझ सकते हैं।

विज्ञापन


सिस्टम या मैन पावर की कमी की वजह से दिक्कत है तो हमें बताएं, दूर करेंगे लेकिन बहाना नहीं चलेगा। आपके विभाग में गड़बड़ी है तो उसे दूर करना आपकी जिम्मेदारी है। जो भ्रष्टाचार करते पकड़े जाएंगे, उसे नौकरी से निकाल देंगे।
विज्ञापन


विभाग प्रमुखों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग में चाहे कहीं भी भ्रष्टाचार हो रहा है, नजर रखना आपकी जिम्मेदारी है। ये बहाना नहीं चलेगा कि स्टाफ की कमी है या निचले स्तर पर क्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो कोई पकड़ा जाएगा, उसे छोड़ेंगे नहीं

you will caught in corruption charges, we will remove him from the job

आप सभी निचले स्तर पर भी नजर रखें। हमने विजिलेंस के लिए एक नेटवर्क बनाया है, जो सभी विभागों में भ्रष्टाचार पर नजर रखेंगे। जो कोई पकड़ा जाएगा, उसे छोड़ेंगे नहीं। सीधे नौकरी से बाहर निकाल देंगे।


सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार की कार्रवाई के उदाहरण में आसिम अहमद पर की गई कार्रवाई का जिक्र कैबिनेट मंत्री कहकर किया। वहीं यह भी बताया कि अभी विजिलेंस का काम विभाग के अधिकारी करते हैं, अलग से एक नेटवर्क सतर्कता विभाग का बनाकर नजर रखी जाएगी।

नए सिरे से सतर्कता विभाग को री-स्ट्रक्चर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा दिल्ली सरकार के पास नहीं होने से आने वाली दिक्कतों का भी जिक्र किया।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विभाग प्रमुखों से कहा है कि विभाग में ईमानदारी से काम हो, इसकी जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। जो भ्रष्टाचार करते पाए जाएंगे वे नौकरी से निकाले जाएंगे। फिर जहां तक नजर रखने की बात है तो अपना नेटवर्क सरकार ने बनाया है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा तो भ्रष्टाचार दूर करनेलिए काम ही नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed