फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   You will be amazed true of triple murder

तिहरे हत्याकांड में परिवार को है इस करीबी पर शक

Sat, 06 Jun 2015 03:12 PM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
You will be amazed true of triple murder

उत्तम नगर के मोहन गार्डन में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर की पत्नी दीपमाला व उसके दो बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस किसी ठोस नतीजा पर नहीं पहुंची है लेकिन पुलिस की शक की सुई परिवार के ईद-गिर्द ही घूम रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को दीपमाला के पति अमित से पूछताछ की है। अब तक पुलिस परिवार और जान पहचान वाले करीब 15 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं सूत्रों की माने तो दीपमाला के परिवार वालों ने दबी जुबान में उसके पति पर ही हत्या करने या करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने दीपमाला के पति अमित को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पुलिस ने अमित से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अमित से उसकी पत्नी के साथ संबंध को लेकर कई सवाल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक की सुई दीपमाला के पति पर

You will be amazed true of triple murder

साथ ही पुलिस ने यह जानने की कोशिश की कि दीपमाला पर उसे किसी तरह से शक तो नहीं था। इसके अलावा पुलिस ने अमित से यह भी जानकारी हासिल की कि उसके घर में किन लोगों का आना जाना था। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सभी सवालों का अमित ने सधा हुआ जवाब दिया।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक इस मामले में अमित के अलावा उसके दो दोस्तों, अमित के साले सहित उसके 15 जानकारों से पूछताछ कर चुकी है।

सूत्रों का कहना है कि दीपमाला के परिवार वालों ने दबी जुबान में अमित पर शक जताया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी दोनों परिवार के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

पुलिस मकान मालिकों से कर रही पूछताछ

You will be amazed true of triple murder

इस पूरे मामले में पुलिस की एक टीम उन मकान मालिकों से भी पूछताछ कर रही है, जिनके घर में अमित परिवार के साथ रहा था।

जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इस मामले में ऐसी सबूत नहीं मिली है, जिससे किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके।

गौरतलब है कि 1 जून की रात उत्तम नगर के मोहन गार्डन में रहने वाले आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अमित की पत्नी दीपमाला व उसके दो बच्चे सक्षम और बेटी शैली की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed