फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogi Adityanath at the University: CM may interact with Gen-Z under the pretext of an 'Inspirational Dialogue'

यूनिवर्सिटी में योगी: प्रेरणा विमर्श के बहाने जेन-जी से बात कर सकते हैं सीएम, जीबीयू में दो दिवसीय आयोजन कल से

Fri, 18 Sep 2026 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Sep 2026 03:24 AM IST
सार

‘युवा स्वाभिमान’ की थीम पर होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेन-जी के मुद्दों पर मंथन होना है।

विज्ञापन
Yogi Adityanath at the University: CM may interact with Gen-Z under the pretext of an 'Inspirational Dialogue'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं से रूबरू होंगे। आयोजकों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। 

विज्ञापन


उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी भी प्रेरणा विमर्श के दूसरे दिन मौजूद रह सकते हैं। जानकारों का कहना है कि ‘युवा स्वाभिमान’ की थीम पर होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेन-जी के मुद्दों पर मंथन होना है। पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर सहित अन्य जगहों पर छात्रों के प्रदर्शन के बाद प्रदेश में योगी सरकार उनके मुद्दों को गंभीरता से ले रही है। 
विज्ञापन


इस आयोजन से यह संदेश देने का भी प्रयास हो सकता है कि आरएसएस और भाजपा युवाओं के साथ खुला संवाद करने के लिए इच्छुक हैं। युवाओं के मुद्दों को लेकर एक शपथ पत्र भी तैयार किया गया है, जिसे इसी कार्यक्रम में आम सहमति से पारित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5000 युवाओं के बैठने की व्यवस्था
आयोजन जीबीयू के स्टेडियम में होगा। इसमें करीब 5000 युवाओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। आयोजकों का प्रयास है कि कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और स्टार्टअप प्रमोटर्स आदि भी इसमें शामिल हों।

ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा करेंगे सीएम 
उम्मीद है कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री जीबीयू में रात्रि प्रवास करेंगे। यहां वह 25 सितंबर से शुरू होने वाले ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026’ की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं। साथ ही अगले दिन आयोजन स्थल इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट का दौरा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम (प्रोटोकॉल) प्राप्त नहीं हुआ है।


नारी शक्ति और युवाओं के मुद्दों पर होगा मंथन
प्रेरणा मीडिया शोध संस्थान न्यास, प्रेरणा विमर्श आयोजन समिति और जीबीयू के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम की केंद्रीय थीम ‘उत्कर्ष: नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ है। इसमें नारी शक्ति, युवा सोच, तकनीक, मीडिया और राष्ट्र निर्माण जैसे मुद्दों पर देशभर के प्रबुद्धजन मंथन करेंगे। आयोजन की शुरुआत 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से होगी। इसमें 108 हवन कुंडों पर एक हजार से अधिक महिलाएं यजमान के रूप में शामिल होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed