फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Today: IMD Yellow Alert Dense Fog in Delhi AQI Crossed 400

Weather Update: दिल्ली पर ठंड के साथ प्रदूषण की भी मार, 400 पार AQI; दो दिन के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट

Sat, 21 Dec 2024 08:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Dec 2024 08:52 AM IST
सार

Delhi Weather Update Today : राजधानी में ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में आ रही ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Today: IMD Yellow Alert Dense Fog in Delhi AQI Crossed 400
Delhi Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान गिरने के साथ ही कोहरे छा रहा है। राजधानी में ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में आ रही ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड को बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने दो दिन के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। आज सुबह कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


राजधानी में हवा की दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बरकरार है। तापमान गिरने से ठंड तो दूसरी तरफ प्रदूषण की मार लोगों पर पड़ रही है। स्मॉग के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के आनंद विहार में 441, अशोक विहार में 423, आया नगर में 354, बवाना 408, बुराड़ी 403, आईटीओ 375, नेरेला 370, आरकेपुरम में 411 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 429 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। वजीरपुर, जहांगीरपुरी, आनंद विहार सहित 30 इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है। साथ ही, डीटीयू, लोधी रोड व आईजीआई एयरपोर्ट सहित केवल चार इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। सुबह से ही कोहरे के साथ स्मॉग छाया रहा। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन स्मॉग की मोटी चादर लिपटी रही। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। हालांकि, शाम को हवा की चाल चार किलोमीटर रही। इससे प्रदूषक कण और सघन हो गए। इससे लोगों को स्मॉग का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed