Delhi-NCR Rains: मौमस हुआ मेहरबान, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बरसे बदरा; कई जगह लगा जाम
Delhi NCR Weather News: दिल्ली समेत एनसीआर में रह रहे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हो चुका है।
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। राजधानी समेत नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में बारिश हुई। जहां पहाड़ों पर बारिश हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में पारा गिर गया है। मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था।
दिल्ली-एनसीआर में आज ऐसा है मौसम#WATCH | Heavy rain lashes parts of Delhi-NCR.
विज्ञापन
Visuals from Noida Sector 10. pic.twitter.com/pV1H8btjnE — ANI (@ANI) July 9, 2024
नोएडा में सुबह से ही घने बादल छाए हुए थे। 10 बजे के करीब धूल भरी तेज हवाएं चलीं। जिसके बाद अब हल्की बारिश हुई। दिल्ली के नरेला, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट और महरौली में अगले दो घंटे में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
#Rain in patches is possible over many parts of #Delhi and NCR during the next 2 hours. Intensity and spread is likely to increase from July 11th. Enjoy the short spells of rain. #DelhiRain @SkymetWeather @JATINSKYMET pic.twitter.com/oENBvPzUnO
— Mahesh Palawat (@Mpalawat) July 9, 2024
पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश
पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी है। उत्तर प्रदेश में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने आशंका जताई है कि 10 जुलाई से मानसूनी फिर से रफ्तार पकड़ेगा।
वसुंधरा फ्लाईओवर के पास तेज बारिश

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी
बीते सोमवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, दिन भर बादल और सूरज की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर में नई दिल्ली व पूर्वी दिल्ली में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मयूर विहार में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। लेकिन, हल्की बूंदा बांदी से मौसम बदल गया। हल्की ठंडी हवाएं चलीं। यह सिलसिला रात को भी चला।
चार डिग्री कम हुआ तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान चार डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम को भी तेज हवाएं चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 60 फीसदी रहा।
पालम में 32 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक पालम सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 31.8, लोदी रोड व रिज में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पहाड़ों पर हुई बारिश और नोएडा में बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत देने का काम किया है। सोमवार को दिन के समय तापमान में करीब चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। वहीं रात के समय भी तापमान में तुलनात्मक रूप से कमी आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में इसी तरह मौसम बना रह सकता है। अभी भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने नहीं दिया है।
सोमवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार की तुलना में यह करीब 3.7 डिग्री कम है जोकि 33.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार तड़के न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा। इसके मौसम खुशनुमा बना रहा। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी रही। वहीं पूरे दिन बादल भी छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकली लेकिन इससे तापमान नहीं बढ़ा। मौसम विभाग का कहना है कि 14 जुलाई तक हल्की बारिश बनी रहेगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है।
दिल्ली-नोएडा की हवा हुई साफ
राजधानी में लगातार दूसरे दिन भी लोगों ने सबसे साफ हवा में सांस ली। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी।
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 42 दर्ज किया गया। यह अच्छी श्रेणी में है। नोएडा में एक्यूआई 48, ग्रेटर नोएडा में 126, गुरुग्राम में 98 व फरीदाबाद में 129 एक्यूआई रहा।
मौसम के अच्छा होने के साथ ही नोएडा की हवा भी साफ हुई है। सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 48 रहा। सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक यह हवा के स्वच्छ होने का संकेत है। हालांकि, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 126 मिला है। यह हवा के संतोषजनक होने का संकेत है। नोएडा में हवा साफ होने की वजह से दृष्यता भी अच्छी रही। ऊंचाई से पूरे नोएडा को इस समय देखा जा सकता है। वहीं दिल्ली, गाजियाबाद के भी इलाके साफ नजर आ रहे हैं जोकि आम दिनों में वायु प्रदूषण की वजह से नहीं दिखते हैं।