फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow alert for rain issued in Delhi on Wednesday

मानसून में भी गर्मी से बेहाल: छाये रहे पर पर नहीं बरसे दिल्ली में बदरा, अब सात दिन रुक-रुककर होगी बारिश; अलर्ट

Wed, 09 Jul 2025 03:06 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 03:06 AM IST
सार

दिल्ली में इस पूरे हफ्ते मौसम सुहावना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस हफ्ते पूरे सात दिन गरज चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Yellow alert for rain issued in Delhi on Wednesday
दिल्ली में सात दिन बारिश का अनुमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मानसून के आने के बाद भी लोग गर्मी से बेहाल हैं। मंगलवार को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हुआ था लेकिन, बादल नहीं बरसे। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही आसमान में सूरज निकला रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 37.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 57 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में इस पूरे हफ्ते मौसम सुहावना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस हफ्ते पूरे सात दिन गरज चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं। मौसम विभाग ने 10 से लेकर 14 जुलाई के दौरान गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन

रिज में सबसे रहा अधिक तापमान
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड पर 37 और आया नगर व पालम में 36.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, लोधी रोड और रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 26.6 और पालम में 26.4 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed