फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yashwant sinha will brief budget intricacies to delhi government

भाजपा के वरिष्ठ नेता की मदद से केजरीवाल बनाएंगे दिल्ली का बजट

Wed, 09 Mar 2016 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 02:05 PM IST
विज्ञापन
yashwant sinha will brief budget intricacies to delhi government
यशवंत सिन्हा

भारतीय जनता पार्टी में अलग-थलग पड़े नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को ‌अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी अपना मार्गदर्शक बनाएगी। आम आदमी पार्टी ने यशवंत सिन्हा के लंबे राजनी‌तिक अनुभव का सहारा लेकर दिल्ली के बजट के लिए उसका उपयोग करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली का बजट 28 मार्च को पेश होने वाला है और इस बजट को बनाने में दिल्ली डायलॉग कमिशन ने यशवंत सिन्हा की मदद ली है। कमीशन ने सिन्हा की राय का प्रयोग बड़े निर्णयों को लेने में किया है। कहा जा रहा है कि सिन्हा मनीष सिसोदिया के नेतृत्व वाले दिल्ली वित्त विभाग के अधिकारियों से मिलेंगे और बजट की बा‌रीकियों पर 15 मार्च को चर्चा करेंगे। उसी दिन विधानसभा में भी इसकी चर्चा होनी है।
विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार यशवंत सिन्हा ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें दिल्ली विधानसभा की ओर से बजट बनाने की प्रक्रिया पर एसेंबली के सदस्यों से बातचीत करने का निमंत्रण मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यशवंत को पाकिस्तान से भी मिला ऐसा ही न्यौता

yashwant sinha will brief budget intricacies to delhi government
यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा ने बताया है कि चूंकि वो वित्त मंत्री रह चुके हैं ‌इसलिए दिल्ली सरकार को लगता है कि वो उन्हें बजट बनाने की बारीकियां समझा पाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐसा ही न्यौता उन्हें पाकिस्तान से भी मिला है जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि यशवंत सिन्हा एक ऐसे बीजेपी नेता हैं जो मोदी सरकार की कई नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और उन्हें तो मार्गदर्शक मंडल में भी जगह नहीं दी गई है। इस पांच सदस्यीय मंडल में अटल बिहारी वाजपेयी, एलके आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को जगह दी गई है।

दिल्ली विधानसभा के सचिव प्रसन्ना कुमार सूर्यदेवरा ने बताया कि सिन्हा बजट के बारे में विधायकों को समझाने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति होंगे। विधानसभा के अधिकतर सदस्य पहली बार विधायक बने हैं और सिन्हा जैसे व्यक्ति अगर उन्हें बजट बनाने की प्रक्रिया और उसकी बारीकियों के बारे में बताएंगे तो उनके लिए उपयुक्त होगा।

सूर्यदेवरा ने बताया कि पिछली बार विधानसभा में राज्यसभा के सदस्य एनके सिंह को बजट पर बोलने के लिए बुलाया गया था। इस बार वो चाहते थे कि कोई ऐसा आए जो विधायकों को बजट की राजनीतिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed