{"_id":"5b5e0f234f1c1b49748b7a16","slug":"yamuna-hindan-putsha-and-submerged-areas-increased-the-checkpoints","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना, हिंडन पुश्ता और डूब क्षेत्र में बढ़ाईं बाढ़ चौकियां, पुलिस और प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना, हिंडन पुश्ता और डूब क्षेत्र में बढ़ाईं बाढ़ चौकियां, पुलिस और प्रशासन अलर्ट
आशुतोष दुबे, अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
यमुना में बढ़ा जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शहर में यमुना के डूब क्षेत्र में सैकड़ों फार्म हाउस, झुग्गी झोपड़ी व स्कूल बने हैं। पानी बढ़ने के साथ ही निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
ऐसे में यमुना व हिंडन पुश्ता और डूब क्षेत्र में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। यहां बाढ़ चौकियां बढ़ाई गई हैं जिसमें पुलिस कर्मियों के अलावा प्रशासनिक कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही, एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रखा गया है।
दरअसल, भारी बारिश से यमुना के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा हरियाणा स्थित हथिनी कुंड बांध से भी करीब 6,05,949 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यमुना नदी नोएडा, ग्रेटर नोएडा के किनारे से होकर निकलती है।
विज्ञापन
ऐसे में यहां ज्यादा नुकसान तो नहीं होगा, लेकिन पुश्ता व डूब क्षेत्र में सैकड़ों लोग रह रहे हैं। चार साल पहले भी हथिनी कुंड बांध से पानी छोड़े जाने के बाद यहां बने फार्म हाउसों के साथ यमुना व हिंडन किनारे बसे गांव जलमग्न हो गए थे।

यही नहीं नालों में बैक फ्लो के करण शहर की सड़कें तालाबों में तब्दील हो गई थीं। लिहाजा, बाढ़ चौकियों से यमुना व हिंडन के जल स्तर पर नजर बनाई जा रही है। यहां प्रत्येक आठ घंटे की एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है जो जिला प्रशासन तक पहुंच रही है, ताकि यहां खतरा बढ़ता देखकर लोगों को पहले ही निकाला जा सके।
यमुना व हिंडन दोनों के जलस्तर पर लगातार नजर बनी हुई है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
- कुनार विनीत, एडीएम
यमुना का जलस्तर इतना नहीं बढ़ा है कि यहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सके। नाले-नालियों में बैक फ्लो न हो इस पर नजर बनी हुई है। प्राधिकरण अपने स्तर पर काम कर रहा है।
- राजेश कुमार, ओएसडी, नोएडा प्राधिकरण