{"_id":"575989e84f1c1b41359c5a80","slug":"yamuna-expressway-expensive-journey-the-13-per-cent-increase-in-toll-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हुआ यमुना एक्सप्रेस-वे का सफर, टोल दरों में 13 फीसदी की बढ़ोतरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा हुआ यमुना एक्सप्रेस-वे का सफर, टोल दरों में 13 फीसदी की बढ़ोतरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेस-वे से जेवर व मथुरा होते हुए आगरा तक का सफर करना महंगा हो गया है। एक्सप्रेस-वे पर टोल दरों में 13 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को यमुना एक्सप्रेस-वे की बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लग गई है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि बोर्ड ने नई दरों को अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
अधिसूचना जारी होते ही नई दरें लागू हो जाएंगी। सीईओ ने बताया कि आगरा में लूप का निर्माण और होलसेल प्राइस इंडेक्स में बदलाव के चलते रेट बढ़ाना पड़ा। हालांकि, प्राइस इंडेक्स के हिसाब से 15 फीसदी तक रेट बढ़ाने का सुझाव था, लेकिन 13 फीसदी ही वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
बसों का किराया बढ़ने के आसार
टोल दरों में वृद्धि का असर सार्वजनिक वाहनों से सफर करने वालों पर भी पड़ेगा। टोल अधिक देने पर रोडवेज समेत अन्य सार्वजनिक वाहनों का किराया बढ़ जाने के आसार हैं।
वाहन अब तक का रेट नया रेट
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, ट्रैक्टर 1.10 1.25
कार, जीप, वैन व हल्के वाहन 2.20 2.50
हल्के व्यावसायिक वाहन, मिनी बस 3.45 3.85
बस या ट्रक 7.00 7.85
एचसीएम, ईएमई, एमएवी 10.75 11.90
विशाल आकार वाहन 13.70 15.40
(नोट : रेट रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से है।)