फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Expressway are not staying on the incident, people are killed Witness

यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं रुक रहे हादसे, लोग गवां रहे जान

Thu, 16 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 16 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway are not staying on the incident, people are killed Witness
यमुना एक्सप्रेस वे

भारतीय सड़क अनुसंधान संस्थान की तरफ से दिए गए सभी सुझावों को पूरा करने के बावजूद यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे।

विज्ञापन


1 जनवरी 2016 से 31 मई2016 तक 42 लोग अपनी जान गवां रहे हैं। करीब आठ लोगों का हर माह जिंदगी से नाता टूटा है। यमुना प्राधिकरण से प्राप्त आंकड़े इसके गवाह हैं।
विज्ञापन


इन आंकड़ों पर गौर करें तो 09 अगस्त 2012 से 31 मई 2016 तक कुल 3335 सड़क हादसे हुए, जिसमें से 463 लोगों की मौत हो चुकी है।

इनमें 1387 बड़ी और 3726 छोटी घटनाएं हुई हैं कुल 5576 लोग घायल हुए हैं, सिर्फ मई माह की बात करें तो 102 सड़क हादसे हुए, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।

1 जून से 14 जून के बीच सड़क हादसों की दो-तीन बड़ी घटनाएं भी एक्सप्रेसवे पर हो चुकी हैं। सड़क हादसों का यह हाल तब है, जब कि भारतीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की तरफ से दिए गए हर सुझाव पर अमल करने का दावा प्राधिकरण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरआरआई इन मानकों की जांच कर पुष्टि भी कर चुका है। ऐसे में विशेषज्ञ सड़क दुर्घटनाओं के लिए वाहन चालकों को ही जिम्मेदार मान रहे हैं।

ओवरलोड और ओवरस्पीड सड़क हादसों के लिए मुख्य वजह माना जा रहा है। यमुना प्राधिकरण के एसीईओ आरके सिंह ने भी सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed