फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yamuna authority will launch new housing scheme.

खुशखबरी: नए साल में सस्ते घर का तोहफा

Wed, 17 Sep 2014 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 17 Sep 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
yamuna authority will launch new housing scheme.

ग्रेटर नोएडा में यमुना विकास प्राधिकरण जनवरी में छोटे प्लॉटों की आवासीय स्कीम लाएगा। ग्रुप हाउसिंग के लिए निर्धारित सेक्टर को आवासीय सेक्टर के रूप में बदल दिया गया है। प्राधिकरण के सीईओ पीसी गुप्ता ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सीईओ पीसी गुप्ता ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के सेक्टरों में छोटे प्लॉटों की स्कीम लाने के लिए कई साल से सुझाव आ रहे हैं। जनवरी में स्कीम लाने की योजना है। नए साल पर योजना लॉन्च करने की तैयारी है।
विज्ञापन


पढ़ें-लोन लेकर मुआवजा देगा यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना में 162 और 120 वर्गमीटर के प्लॉट होंगे। अब सेक्टर 22-डी में ग्रुप हाउसिंग के लिए आवंटन नहीं किया जाएगा। इसको आवासीय सेक्टर के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसमें 162 और 120 वर्गमीटर के प्लॉट ही आवंटित किए जाएंगे।


अब तक आवासीय प्लॉटों के रूप में 300 वर्गमीटर के सबसे छोटे भूखंड थे। प्राधिकरण ने सबसे पहले 300, 500 और 1000 वर्गमीटर के भूखंडों की आवासीय योजना में 21,000 प्लॉट आवंटित किए थे। किसानों के विवाद के चलते इन पर अभी कब्जा नहीं दिया जा सकता है। जल्द ही कब्जा देने की भी तैयारियां की जा रही है।

पढ़ें-JNNURM: कब मिलेगा सस्ता मकान?

वहीं, इस योजना के आने से यमुना सेक्टर में मध्य वर्ग के लोग भी अपना घर होने का सपना पूरा कर सकेंगे। इस योजना के साथ ही दुर्बल आय वर्ग के लिए भी स्कीम लाई जाएगी। दुर्बल आय वर्ग के लिए 45 वर्ग मीटर के बहुमंजिले फ्लैट बनने की तैयारी है। इन योजनाओं को लाने के पीछे हर वर्ग के लोगों को शहर में बसाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed