फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna above danger mark, flood threat still persists

Delhi NCR News: यमुना खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का खतरा अभी भी बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
- दिनभर चला राहत बचाव कार्य, यमुना बाढ़ क्षेत्र से निकाले गए लोग, पल्ला क्षेत्र में लगाए गए टेंट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
यमुना नदी दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मंगलवार को सुबह 5 बजे सीजन का अधिकतम जलस्तर 205.95 मीटर होने के बाद शाम छह बजे तक करीब 27 सेंटीमीटर पानी नीचे आया। उधर, हथिनीकुंड बैराज से करीब 35 हजार क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा गया है। इससे संभावना है पानी अभी और घटेगा, लेकिन दिल्ली में बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है।

यमुना बाढ़ क्षेत्र में बनी झुग्गियों से मंगलवार को लोगों को बाहर निकाला गया। पानी भरने के बाद खानपुर दिल्ली डिवीजन में दिल्ली बोट क्लब की नावों के जरिये महिलाओं, बच्चों व अन्य लोगों को ऊपरी जगहों पर सुरक्षित पहुंचाया गया। यमुना खादर इलाके में दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर दिनभर नावों के जरिये मुनादी कराई गई। उन जगहों पर जहां पानी भरा है, वहां से भी लोगों को निकाला गया है। प्रभावितों के लिए पल्ला क्षेत्र में टेंट भी लगाए गए हैं। पूर्वी दिल्ली में प्रीत विहार उपमंडल खेल गांव, मयूर विहार उपमंडल में पिंक लाइन मेट्रो लाइन के नीचे करीब दर्जन भर टेंट दिल्ली सरकार ने लगाए हैं। गीता कॉलोनी से आईएसबीटी जाने वाले पुल पर भी कुछ लोगों ने यमुना खादर से निकलकर खुद की झुग्गियां डालकर बसेरा बनाया हुआ है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष से निगरानी
दिल्ली सरकार के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से यमुना के जलस्तर पर चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है। पानी दिनभर धीरे-धीरे घटने लगा है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण के नोडल अधिकारी संदीप यादव ने उम्मीद जताई है कि जिस हिसाब से पानी घटा है, देर रात तक यमुना का जलस्तर 205 मीटर के करीब आ जाएगा। मंगलवार को हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से दिनभर 30-35 हजार क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया है। इसलिए अभी जो पानी दिल्ली में दिख रहा है, वह बुधवार को सुबह तक आगे निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर कुछ जगहों पर टेंट लगाए गए हैं। अमूमन पुराने रेलवे पुल पर यदि पानी 206 मीटर के ऊपर जाता है तो दिल्ली में राहत बचाव कार्य शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घंटे नीचे आया यमुना का पानी
सुबह 5 बजे यमुना का जलस्तर इस सीजन का सबसे ज्यादा 205.95 मीटर था, 7 बजे तक ये घटकर 205.85 मीटर आ गया, सुबह 10 बजे तक 205.78 मीटर और शाम को तीन बजे 205.72 मीटर पर था। शाम को 5 बजे तक ये घटकर 205.68 मीटर पहुंच गया है। डीडीएम का कहना है कि देर रात तक पानी और नीचे आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed