{"_id":"53b5c679eaeb1e928b45de2f22b4a3e8","slug":"yadav-singh-launches-targets-corrupt-foxes-kataria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव सिंह तो शुरूआत, निशाने पर हैं भ्रष्टाचारी लोमड़ियां: कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव सिंह तो शुरूआत, निशाने पर हैं भ्रष्टाचारी लोमड़ियां: कटारिया
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 30 Nov 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘नोएडा अथारिटी में तैनात रहे अफसर यादव सिंह तो भ्रष्टाचार मुक्त अभियान की शुरूआत मात्र हैं। सूबे में गाजियाबाद सेे गाजीपुर तक के भ्रष्टाचारियों की सूची तैयार हो रही है।
विज्ञापन
आयकर विभाग सहित सभी केंद्रीय जांच एजेंसियां अब कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हैं। वह निष्पक्ष कार्रवाई कर भ्रष्टाचारियों को दबोचने की तैयारी कर रही हैं।
अभी कई और भ्रष्टाचारी लोमड़ियां एजेंसियों के निशाने पर हैं।’ यह कहना है बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया का। कटारिया रविवार को विजयनगर में आयोजित भाजपा के विधानसभा सम्मेलन में भाग लेने गाजियाबाद पहुंचे थे।
विज्ञापन
अमर उजाला से उन्होंने बताया कि सूबे में मेहनतकश और किसान परेशान हैं। भ्रष्ट अफसर और नेता जनता की गाढ़ी कमाई पर मौज कर रहे हैं।
शासन की गलत नीतियों और भ्रष्ट अफसरों की मिलीभगत से परेशान गन्ना किसानों ने बागपत और बिजनौर में आत्महत्याएं कर ली हैं।
एक ओर रुपयों के अभाव में किसानों के बच्चे स्कूल छोड़ रहे हैं और वह शादियों तक को टालने पर मजबूर हैं। दूसरी ओर जनता की कमाई भ्रष्टाचारियों के ऐश पर खर्च हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आयकर अफसरों के निशाने पर यादव सिंह लंबे समय से थे, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप से परेशान अफसर कार्रवाई नहीं कर पा रहे थे।
मोदी केपीएम बनने के बाद अफसर अपनी स्वतंत्र कार्रवाई को तैयार हैं। अब गाजियाबाद से गाजीपुर तक और लखनऊ से इलाहाबाद तक के भ्रष्ट अफसरों की सूची तैयार हो रही है।
इस दौरान भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष केके शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल गर्ग, एड. गुंजन शर्मा और डा. अरविंद वत्स अकेला आदि मौजूद रहे।