फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yadav singh in the barrack oj dipti's psyco lover

दीप्ति के ‘दीवाने’ की बैरक में काली कमाई का कुबेर यादव सिंह

Thu, 18 Feb 2016 10:33 AM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
yadav singh in the barrack oj dipti's psyco lover

काली कमाई का कुबेर यादव सिंह डासना जेल में दीप्ति के दीवाने तीन लाख के इनामी साइको लवर देवेंद्र के साथ बैरक में रहेगा। देवेंद्र भी मुलाहजा बैरक नंबर सात में है।

विज्ञापन


अब यादव सिंह भी उसी बैरक में रात गुजारेगा, जहां देवेंद्र सोमवार से बंदियों को अपनी एकतरफा दीवानगी के किस्से सुना रहा है। जेल अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि यादव सिंह को शाम करीब 4:40 बजे डासना जेल लाया गया।
विज्ञापन


तलाशी ली गई, मगर कुछ नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल चेकअप के बाद उसे बैरक नंबर सात में भेज दिया गया, जहां सोमवार को भेजा गया हरियाणा का तीन लाख का इनामी देवेंद्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव सिंह ने शाम में खाना नहीं खाया

yadav singh in the barrack oj dipti's psyco lover

बैरक में खाने में आलू पालक की सब्जी, चावल, रोटी और मसूर की दाल है। जेल सूत्रों ने बताया कि यादव सिंह ने शाम में खाना नहीं खाया। उसने किसी से बात भी नहीं की।


वह खामोश रहा और बेहद उदास लग रहा था। उसने टीवी भी नहीं देखा। बृहस्पतिवार को उसका बैरक बदला जा सकता है। दूसरी तरफ, जेल सूत्रों का दावा है कि देवेंद्र दीप्ति के अलावा अपनी दीवानगी के किस्से बंदियों को सुना रहा है।

इससे पहले यादव सिंह को विशेष सीबीआई कोर्ट में करीब तीन बजकर 40 मिनट पर लाया गया।

सीबीआई कोर्ट से डासना जेल के लिए ले जाया गया यादव सिंह

yadav singh in the barrack oj dipti's psyco lover

सीबीआई की एक कार आगे चल रही थी। उसके पीछे दूसरी कार में यादव सिंह था। वह नीले रंग की हाफ जैकेट और नीले रंग की कैप पहने था, जिस पर एस लिखा था।


सुनवाई के बाद 4 बजकर 11 मिनट पर वह सीबीआई कोर्ट से डासना जेल के लिए ले जाया गया। सीबीआई कोर्ट से निकलने के बाद जिस कार में यादव सिंह था वह कुछ देर के लिए जाम में भी फंसी रही।

पुलिसवालों ने सड़क से वाहन हटवाकर कार को निकलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed