फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yadav singh family on target in Noida tender scam

काली कमाई के कुबेर यादव सिंह के परिवार तक पहुंची घोटाले की आंच, CBI ने कसा शिकंजा  

Wed, 27 Sep 2017 10:10 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
बयूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 27 Sep 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
Yadav singh family on target in Noida tender scam
यादव सिंह (फाइल फोटो)
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस प्राधिकरण में चीफ इंजीनियर रहे काली कमाई के कुबेर यादव सिंह के परिवार पर भी सीबीआई ने शिकंजा कस दिया है। नोएडा टेंडर घोटाले के मामले में मंगलवार को सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में तीसरी चार्जशीट पेश कर दी।
विज्ञापन


दो बेटी, बेटा, पुत्रवधु और पत्नी के नाम चार्जशीट पेश
नई चार्जशीट में यादव सिंह के साथ ही उनकी पत्नी कुसुमलता, बेटियां गरिमा भूषण, करुणा सिंह, बेटा सनी और पुत्रवधु श्रेष्ठा सिंह के साथ ही उनके सीए मोहन राठी को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल के मुताबिक सीबीआई टीम ने नोएडा टेंडर घोटाले के तहत आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉडि्रंग के आरोपों में फंसे नोएडा प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के मामले में देर शाम तीसरी चार्जशीट पेश कर दी। इसमें सीबीआई ने यादव सिंह के पूरे परिवार को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


चार कंपनी, तीन फर्म और ट्रस्ट बनाकर सफेद किया काला धन 
इसके अलावा यादव सिंह व उसकी पत्नी की तीन फर्म कुसुम गारमेंट्स, केएस अल्ट्राटेक और यातासी करेक्शन व पीजीपी चेरिटेबल ट्रस्ट और चार कंपनियों को भी इसमें आरोपी बनाया है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में माना है कि यादव सिंह ने 2004 से 2015 के बीच में एक वस्तु को बाजार कीमत से 512 प्रतिशत अधिक कीमत पर खरीदकर करीब 23 करोड़ रुपये का घोटाला किया। विशेष न्यायाधीश ने फिलहाल चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed