योगेंद्र यादव ने आप में लगाई सेंध, केजरीवाल के कार्यकर्ता स्वराज इंडिया में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक दल स्वराज इंडिया बनाने के बाद योगेंद्र यादव ने सियासी दांव खेलना भी शुरू कर दिया है। सियासत के पहले दांव में उन्होंने सबसे पहले आप को झटका दिया है।
केजरीवाल एंड टीम को बड़ा झटका देते हुए उन्होंने पार्टी के जेजे सेल प्रदेशाध्यक्ष उमेश वर्मा समेत आप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को स्वराज इंडिया में शामिल कर लिया।
आप के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि चुनावों में इस सेल ने पार्टी को बहुमत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि झुग्गी-झोपड़ी व अनधिकृत कॉलोनियों के बूते दिल्ली में आप को बहुमत मिला था।
'अभी हम छोटी-सी शुरुआत कर रहे हैं'
यहां के लोगों के बीच आप की पकड़ मजबूत बनाने में उमेश वर्मा की अहम भूमिका थी। वर्मा ने शनिवार को स्वराज इंडिया का दामन थाम लिया। कहा जा रहा है कि स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस सियासी दांव ने आप के ईमानदार व उपेक्षित कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी का दरवाजा खोल दिया है।
छोटी-सी शुरुआत : योगेंद्र यादव
नॉर्थ एवेन्यू एमपी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में यादव ने स्वराज इंडिया में शामिल कार्यकर्ताओं का पीले रंग का पटका बांधकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अभी हम छोटी-सी शुरुआत कर रहे हैं।
झुग्गी-झोपड़ी के सवालों पर पिछली सरकारों से धोखा मिला है। आप ने भी वादा किया था कि एक साल में झुग्गी वासियों को पक्के मकान देंगे, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। चुनाव के समय कहा गया था कि 2015 तक बसी झुग्गी-बस्ती को नहीं उजाड़ा जाएगा।
दिल्ली सरकार ने इस बात को प्रचारित भी किया, लेकिन बाद में मुकर गई। झुग्गी हटाने से पहले मोहल्ला सभा से राय लेने की बात कही गई थी, लेकिन कुछ नहीं किया गया।