फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yadav are not cooperating with the CBI inquiry

पूछताछ में CBI का सहयोग नहीं कर रहे यादव सिंह

Thu, 11 Feb 2016 10:03 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
Yadav are not cooperating with the CBI inquiry

सीबीआई के हत्थे चढे़ काली कमाई के बादशाह यादव सिंह से अभी पांच दिन और पूछताछ की जाएगी। विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी ने सीबीआई की अर्जी पर यादव सिंह की रिमांड अवधि पांच दिन और बढ़ा दी है।

विज्ञापन


हालांकि सीबीआई ने आठ दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने आरोपी को 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं। यादव सिंह को लेकर सीबीआई टीम दोपहर करीब 2.50 बजे गाजियाबाद कोर्ट पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को सीबीआई विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी की कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने दलील दी थी कि यादव सिंह सीबीआई को पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। मामला करीब एक हजार करोड़ का है। उससे पूछताछ करनी है कि कमीशन किससे और कितना लिया गया। काली कमाई की इतनी मोटी रकम किस-किस के पास गई और घोटाले में और कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई जल्द से जल्द अपनी पूछताछ पूरी करे

Yadav are not cooperating with the CBI inquiry

यादव सिंह के अधिवक्ता अमित खेमका ने भी कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहा, मगर कोर्ट ने कहा कि मामला अभी रिमांड का है, आपको बाद में सुना जाएगा।


इसके बाद कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड बढ़ाते हुए सीबीआई को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द अपनी पूछताछ पूरी करे। उधर सूत्रों की मानें तो यादव सिंह ने पूछताछ में कई ‘बडे़ लोगों’ के बारे में जानकारी दी है।

बता दें कि नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर यादव सिंह को 3 फरवरी को सीबीआई ने अपने दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद वहीं गिरफ्तार कर लिया गया।

4 फरवरी को सीबीआई ने कोर्ट में पेश करके उसे पूछताछ के लिए 6 दिन की रिमांड पर ले लिया था। बुधवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर सीबीआई यादव सिंह को लेकर कोर्ट पहुंची थी। रिमांड अवधि बढ़ने पर करीब एक घंटे बाद सीबीआई यादव सिंह को लेकर वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed