{"_id":"60acba0f8ebc3e115504c8ae","slug":"wrestler-sushil-kumar-suspended-from-his-northern-railway-job-informs-cpro-deepak-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर हत्याकांड: पहलवान सुशील कुमार पर गिरी गाज, उत्तर रेलवे ने नौकरी से किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर हत्याकांड: पहलवान सुशील कुमार पर गिरी गाज, उत्तर रेलवे ने नौकरी से किया सस्पेंड
Tue, 25 May 2021 02:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 25 May 2021 02:28 PM IST
सार
दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर चल रहे सुशील कुमार को छत्रसाल स्टेडियम में स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी बनाया गया था।
विज्ञापन
सुशील कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब सुशील को उसकी उत्तर रेलवे की नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ही यह खबर प्रकाशित की है कि सुशील के सस्पेंशन की तैयारी उसकी गिरफ्तारी के बाद ही शुरू हो गई थी। मंगलवार को उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने जानकारी दी है कि सुशील को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पहलवान सुशील कुमार को रेलवे की नौकरी से हटाया गया है। दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर चल रहे सुशील कुमार को छत्रसाल स्टेडियम में स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी बनाया गया था।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि रविवार को रेलवे बोर्ड को दिल्ली सरकार से सुशील कुमार से सबंधित एक रिपोर्ट मिली है। जिसमें सुशील कुमार पर एफआईआर दर्ज होने का जिक्र है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने भी सुशील कुमार के डेप्युटेशन बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया था। इसके बाद सरकार ने उत्तर रेलवे को इसके संबंध में जानकारी भेज दी थी। 2015 से सुशील कुमार रेलवे अधिकारी होने के साथ दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर कार्यरत था। डेप्युटेशन का कार्यकाल 2020 तक था जिसे वह बढ़ाना चाहता था।