फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   worm in food, uproar created by students

मेस के खाने में निकला कीड़ा, भड़के छात्रों ने काटा हंगामा

Mon, 18 Apr 2016 05:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 18 Apr 2016 05:57 AM IST
विज्ञापन
worm in food, uproar created by students

नॉलेज पार्क स्थित एक यूनिवर्सिटी में रविवार को हॉस्टल की मेस के खाने में कीड़ा निकलने पर छात्र भड़क गए। छात्रों ने खराब खाना दिए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हॉस्टल की मेस में रखी सब्जी फेंक दी और ताला लगा दिया।

विज्ञापन


नॉलेज पार्क स्थित एक यूनिवर्सिटी के मंडेला हॉस्टल की मेस में रविवार को लंच बना था। जब छात्र खाना खाने लगे तो एक छात्र के खाने में कीड़ा निकल गया। छात्र इस बात से भड़क गए और हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि कई बार भोजन में कीड़े निकल चुके हैं और हर बार उन्हें शांत कर दिया जाता है।
विज्ञापन


खाने की गुणवत्ता भी बेहद खराब है लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन उन्हें हर बार शांत करा देता है। इस पर सभी छात्र एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी की कैंटीन के पास जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने मेस में रखे टमाटर भी फेंक दिए। छात्रों का आरोप है कि मेस में ताला लगा दिया है और वह खाना भी नहीं खाएंगे। उधर यूनिवर्सिटी प्रशासन को पता चला तो मौके पर पहुंचे और छात्रों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं को दूर करा दिया जाएगा। इसके बाद ही छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्रों में गुस्सा था। मेस ठेकेदार को बुलाकर उनके सामने खाने की क्वालिटी को लेकर कुछ निर्देश दिए गए हैं। साथ ही छात्रों की एक कमेटी बनाई है जो रोज खाने की गुणवत्ता को चेक करेगी। - अजीत सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed