फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Tourism Day: Delhi historic Coronation Park in bad shape due to waterlogging

विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष: दिल्ली का ऐतिहासिक कोरोनेशन पार्क जलभराव के कारण बदहाल

Tue, 28 Sep 2021 01:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Sep 2021 01:40 PM IST
सार

दिल्ली में पानी के भराव की समस्या काफी गंभीर है और इसके कारण कई एतिहासिक स्थल खराब हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई इलाके पानी की कमी का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
World Tourism Day: Delhi historic Coronation Park in bad shape due to waterlogging
दिल्ली में बारिश के बाद भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोनेशन पार्क में ऐतिहासिक राज्याभिषेक स्तंभ और राज युग की मूर्तियों के चारों ओर उगी हुई घास, लॉन और रास्ते बारिश के पानी से भरे हुए हैं। यह उस ऐतिहासिक पार्क का दृश्य है जहां 1911 में ‘नई दिल्ली’ का जन्म हुआ था। इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि तीसरा दिल्ली दरबार इसी स्थान पर आयोजित किया गया था, जहां किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी को 12 दिसंबर 1911 को भारत के सम्राट और महारानी के रूप में राज्याभिषेक किया गया था और ब्रिटिश सम्राट ने राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरण करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


विशाल विरासत स्थल, बुराड़ी मैदान के बगल में स्थित
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के तहत आने वाला विशाल विरासत स्थल, बुराड़ी मैदान के बगल में स्थित है। कोरोनेशन पार्क में आगंतुकों को लंबे समय तक रूकने की अनुमति नहीं दी जा रही है, क्योंकि अर्द्धसैनिक बल के जवान इसके परिसर की एक इमारत में ठहरे हुए हैं। किंग जॉर्ज पंचम और चार वायसराय-लॉर्ड हार्डिंग, लॉर्ड विलिंगडन, लॉर्ड इरविन और लॉर्ड चेम्सफोर्ड की संगमरमर से बनी भव्य प्रतिमाओं के आसपास बारिश का पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन


कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी
नांगलोई जल शोधक की पाइप लाइन लीक होने के कारण कई इलाकों में मंगलवार की रात से लेकर बुधवार की रात तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के इलाके के शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार नांगलोई एवं उसके आसपास बसी कई कालोनी, मुंडका, हिरण कुदना, कमरुद्दीन नगर, निहाल विहार, रणहौला, बक्करवाला, ज्वालापुरी, राजधानी पार्क, फ्रेंड्स एन्क्लेव, कविता कॉलोनी, मोहन गार्डन, विकास नगर, उत्तम नगर, हस्तसाल, दिचाऊं कलां, झाड़ौदा, मितराऊं, गोपाल नगर, सैनिक एन्क्लेव, छावला, बडूसराय, दौलतपुर, हसनपुर, खड़खड़ी, झुलझुली, उजवा, रावता, समसपुर, जाफरपुर कलां, खैड़ा डाबर, मलिक पुर, मुंडेला खुर्द और मुंडेला कलां, बाकरगढ़, काजीपुर, ईसापुर, ढांसा, शिकारपुर, घुमनहेड़ा, झटीकरा, राघोपुर आदि गांवों और कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed