{"_id":"5c2fec1ebdec2256d34bd413","slug":"world-book-fair-start-from-today-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तक मेला आज से, मेले की थीम दिव्यांगजन, दिव्यांगों की प्रतिभा से पाठक होंगे रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तक मेला आज से, मेले की थीम दिव्यांगजन, दिव्यांगों की प्रतिभा से पाठक होंगे रूबरू
Sat, 05 Jan 2019 04:58 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
world book fair
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगति मैदान में शनिवार से शुरू होने जा रहे विश्व पुस्तक मेले में पाठक साहित्य व कहानियों के साथ पहली बार दिव्यांगजनों की दिक्कत और प्रतिभा से भी रूबरू होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास प्रबंधन ने मेले की थीम दिव्यांगजन रखी है। मेले में थीम, पुस्तक और फिल्मों के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वाभिमान दिलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (मानव संसाधन विकास मंत्रालय) के अध्यक्ष वल्देव भाई शर्मा के मुताबिक, पाठकों को सुबह 11 बजे से शाम आठ बजे तक आम से लेकर दिव्यांगजनों पर आधारित किताबों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। मेले में आने वाले पाठकों को पुस्तक, फिल्म, कलेंडर, उपकरण, तकनीक, सांकेतिक भाषा के बारे में जानने का मौका मिलेगा। मेले में 90 देशों के साथ-साथ पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका भी शामिल हो रहा है।
विज्ञापन
सामान्य लोगों के बीच दिव्यांगों को स्वाभिमान देने के मकसद से यूनेस्को डाक्यूमेंट्री फिल्म तो माइक्रोसॉफ्ट तकनीक व उपकरण प्रदर्शित कर रहा है। दिव्यांग थीम और प्रगति मैदान में चल रहे निर्माण के चलते मेला दिव्यांग फ्रेंडली होगा। गूगल की ओर से दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधाएं भी होंगी। इसमें नेत्रहीनों के लिए टाइपिंग, मोबाइल का नंबर पहचान करना आदि शामिल है। वहीं, ब्रेल स्लेट, पारकिंग्स टाइपराइटर और नई आधुनिक तकनीक पर आधारित ऑरबिट भी प्रदर्शित किया जाएगा। आम पाठकों को बताया जाएगा कि ब्रेल सांकेतिक भाषा की किताब किस प्रकार तैयार होती है।
विज्ञापन
दो से चार बजे के बीच डाक्यूमेंट्री फिल्म
मेले में प्रतिदिन दो से चार बजे के बीच डाक्यूमेंट्री फिल्म देखने को मिलेगी। इसमें व्हील चेयर डांस (रशियन) के माध्यम से चलने में असमर्थ व्यक्ति के डांस, मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चे की कहानी ऐंजल (भारतीय), ब्लैक इन ब्यूटीफूल (भारतीय) में नेत्रहीन 11 कलाकारों के थियेटर की दुनिया, टू वर्ल्ड (पौलेंड) एक ऐसे मूकबधिर माता-पिता की कहानी जिनका बच्चा सामान्य है, पर वे उससे अपनी बात नहीं कह सकते आदि को दर्शाया जाएगा। फिल्मों के माध्यम से डाउन सिंड्रोम, मानसिक व शारीरिक कमी को दर्शाया जाएगा।
महत्वपूर्ण बिंदू :
- दिव्यांगों पर आधारित पांच सौ पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। इसके अलावा दो सौ ब्रेल लिपि पर आधारित किताब होंगी।
- दिव्यांगों की 12 अक्षमताओं (नेत्रहीन, डाउन सिंड्रोम, मानसिक रूप से अस्वस्थ, मूकबधिर, कलर ब्लाइंडनेस, लो विजन आदि) पर आधारित कलेंडर जारी होगा। इसमें ऐसे दिव्यांगों के सफल जीवन की कहानी भी दर्शायी जाएगी।
- प्रभात प्रकाशन मेले में अयोध्या का चश्मदीद और युद्ध् में अयोध्या समेत पांच सौ पुस्तक प्रदर्शित की जाएंगी।
50 मेट्रो स्टेशन पर भी मिलेंगी टिकट
प्रगति मैदान में शनिवार से शुरू होने जा रहे विश्व पुस्तक मेले (5 से 13 जनवरी) की टिकट 50 मेट्रो स्टेशन पर भी उपलब्ध होंगी। व्यस्क (बड़ों की टिकट) 20 रुपये और बच्चों की टिकट दस रुपये होगी। पाठक प्रगति मैदान में सुबह 11 से शाम आठ बजे तक पुस्तकों की दुनिया से रूबरू हो सकते हैं। दिल्ली मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक, दिल्ली समेत एनसीआर के 50 चयनित स्टेशन पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक टिकट मिलेंगी, जबकि प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन में सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक यात्री टिकट खरीद सकते हैं। मेट्रो स्टेशन पर मेले की टिकट कस्टमर केयर सेंटर पर मिलेंगी। विभिन्न स्टेशन पर यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए स्पेशल टोकन विंडो भी बनाई जा रही हैं।
इन स्टेशन पर खरीद सकते हैं टिकट :
- रेड लाइन (दिलशाद गार्डन से रिठाला के बीच चलने वाली) : दिलशाद गार्डन, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, रोहिणी (पश्चिम) व रिठाला मेट्रो स्टेशन पर टिकट मिलेंगी।
- येलो लाइन (समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली) : जहांगीरपुरी, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, हौजखास, मालवीय नगर, आईएनए , साकेत व हुडा सिटी सेंटर पर टिकट उपलब्ध होंगी।
-ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर /वैशाली के बीच चलने वाली) : नोएडा सिटी सेंटर, नोएडा सेक्टर 18, वैशाली, आनंद विहार, प्रगति मैदान, मंडी हाउस, राजेंद्र प्लेस, कीर्ति नगर, जनकपुरी (पश्चिम), द्वारका मोड़ पर टिकट खरीदी जा सकती हैं।
-ग्रीन लाइन (इंद्रलोक/कीर्ति नगर से बहादुरगढ़ के बीच चलने वाली): बिग्रेडियर होशियार सिंह (बहादुरगढ़), मुंडका, पश्चिम विहार पूर्व व अशोक पार्क मेन।
-वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट से एक्सकोर्ट मुजेसर के बीच): आईटीओ, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, लाजपत नगर, नेहरू प्लेस, सरिता विहार, सेक्टर 28, नीलम चौक, अजरोंडा व एस्कोर्ट मुजेसर स्टेशन पर टिकट मिलेंगी।
-पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच चलने वाली) : राजौरी गार्डन, दुर्गावाई देशमुख साउथ कैंपस, सरोजिनी नगर, मंडावली, पश्चिम विनोद नगर, कृष्णा नगर व मौजपुर -बाबरपुर मेट्रो स्टेशन में यात्री टिकट खरीद सकेंगे।
-मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम से बॉटेनिकल गार्डन के बीच चलने वाली) : जामिया मिल्लिया इस्लामिया, आईआईटी, मुनरिका व दशरथपुरी मेट्रो स्टेशन पर टिकट मिलेंगी।
-एयरपोर्ट लाइन (नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर 21 ) : द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन पर टिकट खरीदी जा सकती है।