फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Book Fair in Delhi from 1st February

World Book Fair : भारत मंडपम में विश्व पुस्तक मेला कल से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन

Fri, 31 Jan 2025 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 02:22 AM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) द्वारा आयोजित यह मेला नौ फरवरी तक चलेगा। मेले में भारत के अलावा फ्रांस, कतर, यूएई, सऊदी अरब, कोलंबिया, रसिया समेत 50 देशों के लेखक और वक्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन
World Book Fair in Delhi from 1st February
भारत मंडपम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक फरवरी को विश्व पुस्तक मेला 2025 का उद्घाटन करेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) द्वारा आयोजित यह मेला नौ फरवरी तक चलेगा। मेले में भारत के अलावा फ्रांस, कतर, यूएई, सऊदी अरब, कोलंबिया, रसिया समेत 50 देशों के लेखक और वक्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन


भारत मंडपम में आयोजित होने वाला पुस्तक मेला पहले से कहीं अधिक बड़ा और बेहतर होगा। इसमें विश्व की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के साथ साहित्य, संस्कृति और उत्सव का जश्न मनाया जाएगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष मिलिंद सुधाकर मराठे और निदेशक युवराज मलिक ने बताया कि इस वर्ष विश्व पुस्तक मेले की थीम वक्तव्य ''''हम, भारत के लोग'''' भारतीय संविधान की प्रस्तावना के प्रारंभिक शब्द हैं। 
विज्ञापन


पुस्तक मेले का थीम पविलियन गणतंत्र भारत के 75 वर्षों (1950- 2025) के उत्सव को विशिष्ट रूप से दर्शाएगा। पहली बार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद ने मेले के 75 वर्ष के लोगो में 13 भारतीय भाषाओं को उकेरा है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास का 52 वर्षों से अधिक की विरासत के साथ, विश्व पुस्तक मेला दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले साहित्यिक उत्सवों में से एक है। एक से नौ फरवरी तक सुबह 11 बजे से लेकर रात आठ बजे तक दर्शक पुस्तकों की दुनिया से रूबरू हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन टिकट आईटीपीओ और मेट्रो स्टेशन पर मिलेगी
पुस्तक मेले के सहआयोजक भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) टिकट बिक्री ऑनलाइन करेगा। इसके लिए लिंक की सूचना 26 जनवरी से एनबीटी इंडिया की वेबसाइट www.nbtindia.gov.in और आईटीपीओ की वेबसाइट https://indiatradefair.com पर उपलब्ध करवाई गई थी। इसके अलावा चुनिंदा दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर भी टिकट मिलेगी। व्यस्कों के लिए टिकट दर 20 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये होगा। जबकि स्कूल यूनिफॉर्म में आने वाले छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

इस तरह पहुंचें
विश्व पुस्तक मेला प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के हॉल 2 से लेकर 6 में चलेगा। गेट 10 (मेट्रो स्टेशन के पास), गेट 4 (भैरो रोड), गेट 3 निकटतम मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट से एंट्री होगी। गेट नंबर 10 से शटल सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

इस साल यह रहेगा खास

  • थीम मंडप (हॉल 5): नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन, अहमदाबाद द्वारा डिज़ाइन किया गया। यह मंडप इंस्टॉलेशन, किताबों, वृत्तचित्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत के गणतंत्रीय आदर्शों को प्रदर्शित करेगा।
  • अंतरराष्ट्रीय फोकस मंडप (हॉल 4): ''''रूस से आई किताबें'''' - क्यूरेटेड प्रदर्शनों के माध्यम से रूस की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन दिखेगा।
  • लेखक कॉर्नर (हॉल 5) और लेखक मंच (हॉल 2): साहित्यिक चर्चाओं में प्रमुख लेखकों, कवियों और अनुवादकों के साथ बातचीत करें।
  • बच्चों का मंडप (हॉल 6): कथावाचन , लेखन एवं अन्य रचनात्मक कार्यशालाओं और इंटरैक्टिव गतिविधियों के साथ युवा पाठकों एवं अभिभावकों की पसंदीदा जगह।
  • ''''सभी के लिए पुस्तकें'''' (नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) की संयुक्त पहल के तहत ब्रेल पुस्तकों का निःशुल्क वितरण - हॉल 6
  • प्रकाशन जगत से जुड़े उद्यमियों के लिए व्यावसायिक अवसर : बी2बी जोन और नई दिल्ली राइट्स राइट्स एक्सचेंज फोरम प्रकाशकों को वैश्विक स्तर पर कॉपीराइट्स क्रय -विक्रय के लिए उत्तम मंच प्रदान करता है।
  • सांस्कृतिक मंच : गणतंत्र भारत के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत की विविधता और विरासत का जश्न मनाने वाले सांस्कृतिक प्रदर्शन प्रतिदिन शाम को होगा। जबकि लेखक लाउंज में प्रकाशित लेखकों और चित्रकारों का कोना में प्रकाशन में कला एवं व्यंग्यात्मक कार्टून के कार्यों की प्रदर्शनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed