फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Book Fair 2023 Five lakh business book one of most expensive books

World Book Fair 2023: पांच लाख की बिजनेस बुक, सबसे महंगी किताबों में से एक, 99 पन्नों में लिखा ये सब

Tue, 28 Feb 2023 04:21 AM IST
आकाश दुबे आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Feb 2023 04:21 AM IST
सार

अर्थ जगत को मजबूती देने के लिहाज से 300 से अधिक बिजनेस ओनर पुस्तक मेले में अपनी किताबों के साथ शामिल हुए हैं। पेन डाउन प्रेस के स्टॉल पर ये सभी लेखक उद्योग जगत से जुड़े लोगों और नए उद्यमियों को फ्री मास्टर क्लास दे रहे हैं।

विज्ञापन
World Book Fair 2023 Five lakh business book one of most expensive books
पुस्तक मेला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विश्व पुस्तक मेले में आई बिजनेस बुक की कीमत पांच लाख रुपये है। यह यहां पर सबसे महंगी किताबों में से एक है। व्यवसायी अमित बाजोरिया ने वाटर बेस्ड एडहेस्सिव किताब लिखी है। 99 पन्नों की ये किताब ग्लू के इस्तेमाल करने के तरीके पर लिखी गई है। यह किताब ऐसे व्यवसायी वर्ग के लिए है, जो उद्योग में ग्लू इस्तेमाल करते हैं। वे किताब में लिखी बारीकियों को अपनाकर लाखों रुपये बचा सकते हैं। मेले में 74 पन्नों की दुनिया की सबसे छोटी बिजनेस बुक भी लॉन्च की गई है, जिसका आकार विजिटिंग कार्ड जितना है। एक और किताब मूव माउंटेन कॉफी मग पर लिखी है। इसके लेखक मुकेश कुलोयिया ने 52 मग पर एक-एक अध्याय लिखे हैं। इसे कॉफी, चाय पीते हुए पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


अर्थ जगत को मजबूती देने के लिहाज से 300 से अधिक बिजनेस ओनर पुस्तक मेले में अपनी किताबों के साथ शामिल हुए हैं। पेन डाउन प्रेस के स्टॉल पर ये सभी लेखक उद्योग जगत से जुड़े लोगों और नए उद्यमियों को फ्री मास्टर क्लास दे रहे हैं। हॉल नंबर पांच में व्यवसाय से जुड़े अलग-अलग विषयों पर किताबें और इन्हें लिखने वाले उद्यमियों के अनुभवों को जाना, समझा जा सकता है। सबसे छोटी बिजनेस बुक के लेखक दिनेश वर्मा ने कहा कि उनका मानना है यदि बिजनेस ओनर अपने बिजनेस पर किताब नहीं लिखते हैं तो ये अपने व्यवसाय के साथ धोखा है। ये किताबें व्यवसाय में नए उद्यमियों की राह आसान करती हैं।

विज्ञापन

दो दिवसीय कॉपी राइट्स टेबल
दुनियाभर की किताबों के कॉपी राइट लेने-देने के लिए पुस्तक मेले में सोमवार से दो दिवसीय कॉपी राइट्स टेबल (प्रकाशकों-लेखकों की गोलमेज बैठक) की शुरुआत हुई। इसमें 400 से ज्यादा बी-टू-बी मीटिंग होगी। भारत के अलावा नेपाल, फ्रांस, तुर्किये, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, हंगरी, ईरान, अल्जीरिया, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के लेखक और प्रकाशक इसमें हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक युवराज मलिक की मौजूदगी में सोमवार को इस बैठक की शुरुआत हुई। बैठक की अध्यक्षता ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिशिंग के प्रमुख एंगस फिलिप्स ने की। 

उन्होंने कहा कि दुनियाभर की किताबों के प्रतिलिप्याधिकार (कॉपी राइट) प्राप्त करने के लिए विश्व पुस्तक मेला सबसे बड़ा व लोकप्रिय माध्यम है। उन्होंने दिल्ली राइट्स टेबल का आयोजन करने के लिए एनबीटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यवसाय के लिए टेबल पर आमने-सामने बैठकर प्रकाशक-संपादक को एक दूसरे की जरूरत समझने और निजी रिश्ते बनाने में समय लगता है। मलिक ने बताया कि एनबीटी अनुवाद के लिए वित्तीय सहायता योजना शुरू करने जा रहा है। इससे भारतीय पुस्तकों के कॉपी राइट्स आदान-प्रदान को नई ऊंचाई मिलेगी। बैठक में केपेक्सिल व एफआईपी के प्रमुख राकेश मित्तल व कई अन्य प्रकाशक-लेखक शामिल थे।

जाने-माने लेखकों की किताबों का विमोचन
-राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता गीतकार, हास्य अभिनेता और पटकथा लेखक वरुण ग्रोवर की बाल कहानी पुस्तक ''हाथियों की टोली'' का इकतारा के बुक स्टॉल पर अनावरण किया गया। वरुण ग्रोवर ने कहा कि यह उनके जीवन की यादें हैं, जो विटामिन की तरह हैं। इन्हें सहेजने के लिए उन्होंने बाल किताब लिखी है।
-प्रभात प्रकाशन के स्टॉल पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की दो किताबों ''सुप्रभात जिंदगी'' और ''जब बापू को हिमालय ने रोका'' का विमोचन किया गया।
-किताब वाले बुक स्टॉल पर डॉ. अमित राय जैन की किताब ''सरस्वती मिस्ट्रियल रिवर'' का संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार और डॉ. लोकेश मुनि ने विमोचन किया। 
-राजकमल प्रकाश के स्टॉल पर विनोद कापड़ी की किताब ''1232 किमी'' का लोकार्पण किया गया।

विज्ञापन

आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम
-शाम पांच बजे राजकमल प्रकाशन के जलसाघर पर बुकर पुरस्कार प्राप्त गीतांजलि श्री के उपन्यास रेत समाधि का विमोचन।
-सुबह 11.30 बजे पर्यावरणविद् विवेक कुमार और निरंजन भारद्वाज की पैनल चर्चा।
-दोपहर 2.30 बजे बहुभाषी लेखक मीट में ज्योतिकृष्ण वर्मा और कुलप्रीत यादव के बीच चर्चा।
-शाम 6.30 बजे यूपी पर्यटन विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed