{"_id":"3bc8d621f98db9091a9c92ba2aa22e49","slug":"world-bank-upset-to-take-faridabad-power-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद के इस विभाग पर वर्ल्ड बैंक अपसेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद के इस विभाग पर वर्ल्ड बैंक अपसेट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 31 Mar 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के बिजली निगम की अधिकांश अधूरी योजनाओं पर वर्ल्ड बैंक ने नाराजगी जताई है। दरअसल, कटौती और चोरी रोकने के लिए बनीं योजनाओं पर दो साल से काम चल रहा है, लेकिन अधिकांश अधूरी हैं।
विज्ञापन
इसका फंड वर्ल्ड बैंक से लिया गया है। बैंक के प्रतिनिधियों ने पिछले सप्ताह दो दिन तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।
अपने निरीक्षण के बाद रविवार दोपहर को बिजली अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें टीम ने योजनाओं की देरी का मुद्दा उठाया और नाराजगी जाहिर की।
Live Update: 31 मार्च के दिन भर की घटनाएं
विज्ञापन
इस पर बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि कई बार उपकरण समय पर नहीं मिल पाते। इसकी वजह से काम अटका हुआ है।
गौरतलब है कि बिजली निगम ने वर्ल्ड बैंक से 163 करोड़ रुपये का कर्ज लिया हुआ है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम एसई एमसी त्यागी ने बताया कि जिले में कई काम प्रगति पर हैं। कुछ के लिए समय सीमा तय है।
विज्ञापन
जल्द ही कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल आचार संहिता लागू हो जाने से भी काम ठप पड़ गया है। मई के बाद कार्यों में तेजी आएगी।