फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Working party infighting excuses come out, looked uncomfortable PM

खुलकर सामने आई भाजपा की अंदरूनी लड़ाई, समय-समय पर असहज दिखे सीएम

Sun, 19 Jun 2016 12:47 AM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, गुड़गांव
ओम प्रकाश/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 19 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Working party infighting excuses come out, looked uncomfortable PM
कार्यसमिती की बैठक में सीएम - फोटो : अमर उजाला

सन सिटी स्कूल में शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई। समय-समय पर मुख्यमंत्री और सरकार के फैसलों का विरोध करने वाले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत नहीं दिखे।

विज्ञापन


ये नेता समय-समय पर किसी न किसी मंच पर अपने बयान से मुख्यमंत्री को असहज करते आए हैं। ऐसे में इनका कार्यसमिति में न आना कई सवाल खड़े कर रहा है।

गोल्फ कोर्स रोड से सन सिटी स्कूल तक पार्टी के सभी बड़े नेताओं के पोस्टर, बैनर लगे हैं, लेकिन राव और विज के होर्डिंग, पोस्टर नाम मात्र के ही हैं। पार्टी नेताओं ने बताया कि विज योग दिवस के कार्यक्रम को लेकर कहीं व्यस्त हैं, इसलिए नहीं आ पाए। 
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि स्थानीय सांसद होने की वजह से राव इंद्रजीत को तो जरूर आना चाहिए था, लेकिन वह नहीं आए। इस बारे में जब उनके निजी सचिव नरेश शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर विकास पर्व को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव दूसरे प्रदेशों में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ व्यस्त हैं, इसलिए वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि विज और राव इंद्रजीत दोनों सीएम की दौड़ में थे। उनकी जगह पार्टी ने संघ के प्रिय मनोहर लाल पर विश्वास जताया। इसलिए कुर्सी की दौड़ में पीछे रहे ये नेता किसी न किसी बहाने अपनी राजनीतिक नाराजगी जताते रहते हैं। विज अपनी बेबाकी और राव दक्षिण हरियाणा के सवालों को हथियार बनाकर मुख्यमंत्री को असहज करते रहते हैं।


गुरुग्राम के एजेंडे को आगे बढ़ा रही भाजपा
साइबर सिटी का नाम बदलकर गुरुग्राम करने के खिलाफ कारपोरेट जगत में भले ही विरोध के स्वर उठे हों, लेकिन भाजपा ने बता दिया है कि उसे तो गुरुग्राम ही चाहिए। कार्यसमिति में जितने भी होर्डिंग, बोर्ड और पोस्टर लगे हैं, सभी में गुरुग्राम ही लिखा हुआ है। हालांकि अभी तक गुरुग्राम नाम को केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं मिली है। आम जनता भी शहर को गुड़गांव के नाम से ही पुकार रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed