{"_id":"6621c51cdbc0dd8d81058b24","slug":"worker-s-hand-cut-off-in-machine-doctors-reunite-after-marathon-surgery-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : मशीन में कटा मजदूर का हाथ, गंगाराम अस्पताल में मैराथन सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने फिर जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : मशीन में कटा मजदूर का हाथ, गंगाराम अस्पताल में मैराथन सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने फिर जोड़ा
Fri, 19 Apr 2024 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:49 AM IST
सार
सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने मैराथन सर्जरी के बाद हाथ वापस जोड़ दिया। 7 अप्रैल को बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में मशीन से मजदूर अशोक का हाथ कटकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली की एक फैक्टरी में मजदूर का मशीन से हाथ कटने के 12 घंटे बाद फिर से जुड़ गया। सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने मैराथन सर्जरी के बाद हाथ वापस जोड़ दिया। 7 अप्रैल को बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में मशीन से मजदूर अशोक का हाथ कटकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
साथी मजदूर कटे पंजे के साथ उसे लेकर तुरंत गंगाराम अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ डॉ. महेश मंगल और डॉ. निखिल झुनझुनवाला की निगरानी में डॉक्टरों की टीम ने रात में ही हाथ जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। पूरी रात टीम टूटी हुई हड्डियों, टेंडन, धमनियों और कटी हुई नसों को जोड़ती रही।
विज्ञापन
अगले दिन 8 अप्रैल की सुबह डॉक्टरों को कामयाबी मिली। डॉ. निखिल ने बताया कि इस तरह की घटनाओं में गोल्डन ऑवर काफी अहम होते हैं। इस अवधि में कटे अंग को फिर से जोड़ा जा सकता है। एक बार नसों में क्रियाशीलता खत्म होती है तो उसे वापस पहले जैसा कर पाना मुश्किल है। मरीज का हाथ अब पहले की तरह क्रियाशील है।
विज्ञापन