{"_id":"920c92ee20e0de79d736f1534b6e78c1","slug":"work-started-on-underpass-at-sector-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस अंडर पास के बनने से मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस अंडर पास के बनने से मिलेगी बड़ी राहत
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 13 Feb 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर 94-95 के बीच अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्राधिकरण और ठेकेदार ने मिलकर इसकी नींव रख दी। अगले सप्ताह से मौके पर काम दिखने लगेगा।
विज्ञापन
इसे बनाने में करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बन जाने के बाद दिल्ली से आने वाले वाहन इस अंडरपास के जरिये सेक्टर 94, 125, 126 व 127 सहित एक दर्जन सेक्टरों के साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
इससे महामाया फ्लाईओवर पर घूमकर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार हो चुका है।
करीब एक माह बाद डायवर्जन की जरूरत पड़ेगी। पहले नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए डायवर्जन किया जाएगा। उस दौरान वाहन महामाया फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही सर्विस लेन के जरिये शाहदरा ड्रेन के पुल पर जा सकेंगे। एक तरफ का काम पूरा करने के बाद दूसरी ओर का डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन