{"_id":"6b00967e45b4fbb32b0fef34","slug":"principals-will-prepare-students-from-classes-9-to-12-for-self-employment-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-130369-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए तैयार करेंगे प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए तैयार करेंगे प्रधानाचार्य
विज्ञापन
कुशल बिजनेस चैलेंज 3.0 के तहत जिले के सभी स्कूल प्राचार्यों को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण, स्कूल स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं
पलवल। जिले के विद्यार्थियों को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिया प्रशिक्षण शिक्षा संस्थान जनौली में किया गया। कुशल बिजनेस चैलेंज 3.0 के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रधानाचार्यों को बताया गया कि वे अपने स्कूलों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करें।
पहले यह योजना केवल 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए थी। पिछले वर्ष कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया गया था, जबकि अब इसका दायरा बढ़ाकर नौवीं से 12वीं तक कर दिया गया है।
प्रशिक्षण के दौरान प्राचार्यों को विद्यार्थियों में उद्यमिता की सोच विकसित करने, नए व्यावसायिक विचारों को पहचानने और उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को अपने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। संवाद