फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women supporter accused AAP, joins BJP

AAP के खिलाफ कोर्ट जाएगी महिला कार्यकर्ता

Sun, 30 Mar 2014 07:53 AM IST
Updated Sun, 30 Mar 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
Women supporter accused AAP, joins BJP

‘आप’ की महिला कार्यकर्ता कविता वर्मा ने पार्टी के ही एक कार्यकर्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आप में महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा नहीं है।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि एक आप कार्यकर्ता उन्हें जनवरी से लगातार एसएमएस भेजकर परेशान कर रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत आप नेताओं से की लेकिन कार्यकर्ता पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई और कहा गया कि चुनाव के बाद इस मसले पर बात की जाएगी। बहरहाल, कविता ने शुक्रवार को आप से नाता तोड़कर शुक्रवार को भाजपा ज्वाइन कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिसोसिया ने दी शांत रहने की नसीहत

Women supporter accused AAP, joins BJP

अमर उजाला से बातचीत में कविता वर्मा ने बताया कि जनवरी से आप के एक कार्यकर्ता ने उन्हें एसएमएस भेजकर परेशान करना शुरू कर दिया। वह इस मामले की शिकायत पर पहले आप के जिला प्रभारी और फिर जिला संयोजक से की।

उसके बाद होली मिलन समारोह के दौरान आप नेता मनीष सिसौदिया को भी पूरे मामले से अवगत कराया। कार्यकर्ता पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि चुनाव तक शांत रहने की नसीहत दी गई।

उन्होंने बताया कि वह अन्ना हजारे के आंदोलन के समय से जुड़ी रहीं हैं। जिसके बाद आप में महिला कार्यकर्ता के तौर पर काम करती आ रही थी। आप जनता को महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का भरोसा देती है लेकिन अपनी पार्टी में ही महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है।

पार्टी के खिलाफ कोर्ट भी जा सकती हैं कविता!

Women supporter accused AAP, joins BJP

इसी से क्षुब्द होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि एसएमएस भेजकर परेशान कर रहे आप कार्यकर्ता के खिलाफ थाना कविनगर में शिकायत दी है।

लंबी समय से पार्टी से जुड़े होने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला, अब कानून की मदद से न्याय लेंगी। आप कार्यकर्ता प्रो. नीरम गौतम ने कहा कि पूरा ममला दो तीन महीने से चल रहा है लेकिन कोई एक्शन ही नहीं हुआ।

आरोपी कार्यकर्ता को टरमिनेट भी नहीं किया गया। उधर, आप का कहना है कि आरोपी कार्यकर्ता को पहले ही पार्टी से निकाला जा चुका है।

आप ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले में दी सफाई

Women supporter accused AAP, joins BJP

आप के जिला संयोजक ठाकुर देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार की दोपहर एक प्रेसवार्ता कर पूरे मामले में सफाई दी।

उन्होंने कहा कि यह दोनों के बीच का आपसी मामला है, इससे आप का कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस कार्यकर्ता पर कविता वर्मा ने आरोप लगाया था, उसे आठ जनवरी 2014 को ही पार्टी से निकाल दिया गया है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अभी तक कविता ने रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज कराई। उनका कहना था कि कविता ने हाल ही पार्टी ज्वाइन की है।

15 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ज्वाइन की

Women supporter accused AAP, joins BJP

शुक्रवार को 15 आप कार्यकर्ताओं ने प्रो. नीरम गौतम के नेतृत्व में वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास भाजपा ज्वाइन की।

प्रो. नीरव गौतम ने कहा कि दोहरे माप दंडों के साथ आप में रहना मुमकिन नहीं है। उन्होंने बताया कि कविता वर्मा, सुदामा वर्मा, हितेन झा, मंजू चौहान, रोहित, श्याम बजाज, रानी गुप्ता, भोपाल सिंह और प्रकाश समेत 15 कार्यकर्ताओं ने आप छोड़कर भाजपा ज्वाइन की है।

अभी और कार्यकर्ता भी आप छोड़कर भाजपा में आ सकते हैं। इस मौके पर भाजपा नेता संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed