{"_id":"5c2c2bdebdec2256e43d2a1a","slug":"women-sexual-harassment-in-school-at-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के स्कूल में महिला के साथ दरिंदगी, ज्वेलर और दो साथियों ने की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के स्कूल में महिला के साथ दरिंदगी, ज्वेलर और दो साथियों ने की हैवानियत
Wed, 02 Jan 2019 08:41 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 02 Jan 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक स्कूल के भीतर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि इलाके का एक ज्वेलर उसे स्कूल में जगह दिखाने के बहाने ले गया। वहां पहले से मौजूद दो साथियों के साथ मिलकर उसने घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता ने पति को सारी बात बताई, जिसके बाद अमन विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ज्वेलर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ अमन विहार में रहती है। परिवार में पति के अलावा तीन साल का एक बेटा है। पिछले सप्ताह पीड़िता अंगूठी बनवाने आरोपी की दुकान पर गई थी। आरोपी ज्वेलर ने पीड़िता को अगले दिन आकर अंगूठी ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
अगले दिन पीड़िता दुकान पर पहुंची। बातचीत के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसे कोई मकान किराये पर चाहिए। इस बात पर आरोपी ज्वेलर ने कहा कि वह अपनी मां के स्कूल में उसके रहने का प्रबंध करवा सकता है। पीड़िता को जगह दिखाने की बात कर आरोपी स्कूल में ले गया। उस दिन स्कूल बंद था।

आरोपी गेट खुलवाकर पीड़िता को अंदर ले गया। वहां पहले से दो युवक शराब पी रहे थे। आरोप है कि तीनों ने स्कूल का दरवाजा बंद कर पीड़िता को बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया।
किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता घर पहुंची और मामले की सूचना पति को दी। रविवार को इस संबंध में शिकायत दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, बाकी एक आरोपी की तलाश की जा रही है।