फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women's toilets equal to man' toilets in delhi

दिल्ली में पुरूषों के बराबर ही होंगे महिला टॉयलेट्स, नहीं होगी कमी

Fri, 04 Sep 2015 01:20 AM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
women's toilets equal to man' toilets in delhi

दिल्ली में अब बनने वाले मॉल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, अस्पताल, स्कूल व अन्य सामाजिक सदनों में महिला शौचालय की संख्या में कमी नहीं होगी।

विज्ञापन


डीडीए ने अपने बिल्डिंग बायलॉज में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस नियम में पुरुषों के शौचालय के बराबर की संख्या में ही महिलाओं के लिए भी शौचालय का निर्माण करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


डीडीए उपाध्यक्ष अरुण गोयल ने मीडिया को बताया कि पहले प्रत्येक 60 पुरुष पर सार्वजनिक शौचालयों के अनुपात में 40 महिला सार्वजनिक शौचालयों की अनुमति थी।

अब 50 पुरुषों के अनुपात में 50 महिला शौचालय बनेंगे, जहां 500 लोग इकट्ठा होते हैं वहां अब पुरुषों के लिए 4 शौचालय व 4 पेशाबघर होंगे तो महिलाओं के लिए शौचालयों की संख्या अब 11 होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों/व्यावसायिक कार्यालयों में पहले 15 महिलाओं के लिए एक शौचालय निर्धारित था, अब प्रति 10 महिलाओं के लिए 1 शौचालय होगा।

Trending Videos

आम जनता से फीडबैक के लिए बनबाया जा रहा एप

women's toilets equal to man' toilets in delhi

गोयल का कहना है कि डीडीए की खाली भूमि को खेल के मैदान के रूप में उपयोग किया जाएगा। खेल परिसरों तक नहीं पहुंचने वाले बच्चे वहां खेलेंगे। आबाद क्षेत्रों से जुड़ी भूमि की पहचान की जाएगी, उन्हें समतल किया जाएगा और उन पर घास उगाई जाएगी।


फेंसिंग की जाएगी, पानी का कनेक्शन और बिजली का कनेक्शन उपलब्ध किया जाएगा, कपड़े बदलने के कमरे, शौचालयों, रखरखाव शेड की सुविधा होगी।  गोयल का कहना है कि जिस जगह पर कूड़ा फेंका जाता है वह अब खेल मैदान के रूप में विकसित होगा। अतिक्रमण से बचाने में बच्चे इस तरह से डीडीए की मदद भी करेंगे।

फीडबैक के लिए मोबाइल ऐप तैयार होगा। एयर कंडीशनर, लॉन, सफाई, प्रकाश व्यवस्था है या नहीं इसकी शिकायत मोबाइल ऐप पर लोग कर सकेंगे।

आम जनता के फीडबैक से सड़क की चौड़ाई, गड्ढे, निर्बाध सड़क, सड़क की पटरी की उचित गति, आसपास वाहन की उचित गति, आसपास के अनुरूप सड़क की ऊंचाई पर डीडीए जानकारी प्राप्त करेगा। आवासीय योजना के आवंटियों से ऑनलाइन फीड बैक लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed