{"_id":"370bd415cf80ca2c5ba81a2143d18d13","slug":"women-s-commission-of-20-members-including-the-removal-gunner","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग की सदस्य समेत 20 के गनर हटाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग की सदस्य समेत 20 के गनर हटाए
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Jun 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने महिला आयोग की सदस्य राजदेवी चौधरी, सपा के लोकसभा प्रत्याशी सुधन रावत और पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक समेत 20 नेताओं के गनर वापस ले लिए हैं।
विज्ञापन
गनर हटने वालों में ज्यादातर सपा नेता हैं। शासन ने गनर रखने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब त्रिस्तरीय जांच के बाद उन्हीं नेताओं को गनर मिलेंगे, जिनको वास्तव में इनकी जरूरत होगी। केवल धमकबाजी में गनर रखने वालों के मंसूबे आसानी से पूरे नहीं होंगे।
विज्ञापन
सपा शासन ने गनर लेकर चलने वालों की बाढ़ सी आ गई थी। डीएम-एसएसपी की संस्तुति पर ही दर्जनों नेताओं को गनर मिल गए थे। आरआई हरिकांत द्विवेदी ने कहा कि शासन से आए आदेश के तहत स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। इसके तहत ही गनर हटाए गए हैं।
विज्ञापन
इनके हटे गनर
राज्य महिला आयोग की सदस्य राजदेवी चौधरी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सपा के लोस प्रत्याशी रहे सुधन रावत, राहुल चौधरी, अबरार अहमद, प्रदीप तिवारी, प्रशांत तिवारी, दीशांत त्यागी, ब्रहम सिंह यादव, प्रदीप चौधरी, असद खां, कुंवरपाल यादव, सतपाल यादव, अनिल यादव, जितेंद्र यादव, राजकुमार यादव आदि। जबकि सपा महानगर अध्यक्ष रहे संजय यादव के गनर पहले ही हटा लिए गए थे।