फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women prisoner does drama in the hospital

महिला कैदी ने किया हंगामा, पुलिसवालों को पीटा

Mon, 02 Jun 2014 01:26 AM IST
Updated Mon, 02 Jun 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
Women prisoner does drama in the hospital

एक अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती एक महिला कैदी ने हंगामा कर दिया। वह अपने परिजनों को फोन करना चाहती थी। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को ऐसा करने से रोका।

विज्ञापन


इस पर महिला भड़क गई और कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इससे सकते में आए अस्पतालकर्मियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने जब महिला को शांत करान चाहा तो वह पुलिस वालों से भी उलझ गई। काफी देर बार पुलिसवालों ने ने डॉक्टरों के सहयोग से उसे शांत कराया।

विज्ञापन

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में हुआ ड्रामा

Women prisoner does drama in the hospital

यह ड्रामा फरीदाबाद के बीके अस्पताल के कैदी वार्ड में हुआ। हथीन निवासी कविता अपने पति की हत्या के मामले में काफी समय से नीमका जेल में बंद है।

अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार, रविवार को पेट में दर्द और उल्टियों की शिकायत के चलते उसे भर्ती कराया गया। हालत ज्यादा बिगड़ने के कारण उसे दोपहर को अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया।

यहां जांच करने के बाद डॉक्टर ने महिला का अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच करवाने के बाद अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।

अभी उसी अस्पताल में है महिला कैदी

Women prisoner does drama in the hospital

देखरेख के लिए कविता को तीसरी मंजिल स्थित कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। कुछ देर बाद महिला ने अपने भाई को फोन करने के लिए कहा।

लेकिन मौके पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं होने पर अस्पताल कर्मचारियों ने उसे बाहर जाने से रोक दिया। इस पर कविता ने कर्मचारियों से साथ हाथापाई शुरू कर दी।

मामला बिगड़ता देख मौके पर डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed