फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women murder his husband for property

पुलिस का खुलासा, प्लॉट पर कब्जा करने के लिए महिला ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या

Sat, 15 Feb 2020 04:47 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 15 Feb 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Women murder his husband for property
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

नई दिल्ली स्थित सोनिया विहार थाना पुलिस ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के आरोप में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि महिला ने पति के प्लॉट पर कब्जा करने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर उसे मार डाला था। जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि आरोपियों की पहचान शीला देवी और वकील के रूप में हुई है। दोनों लोनी (गाजियाबाद) के निवासी हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छह फरवरी को यमुना किनारे चौहान पट्टी में एक व्यक्ति का शव मिला था। चेहरा कुचला हुआ था। काफी मुश्किल के बाद मृतक की शिनाख्त लोनी के नसीब विहार निवासी बच्चा लाल (47) के रूप में हुई। 
विज्ञापन

 
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चा लाल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच वकील नाम के युवक को लेकर झगड़ा होता था, जिसके बाद बच्चा लाल ने घर छोड़ दिया था और यमुना खादर की झुग्गियों में रहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शीला लोनी के नसीब विहार से कृष्णा नगर में रहने लगी, जबकि वकील पास ही इलायचीपुर में रहने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि बच्चा लाल के घर छोड़ने के बाद उसका घर चलाना मुश्किल हो गया था। पति के नाम पर एक प्लॉट था, जिसे हड़पने के लिए उसने वकील के साथ मिलकर बच्चा लाल की हत्या की साजिश रची और 23 जनवरी की रात दोनों ने उसे मार डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed