{"_id":"5811f7b74f1c1b944ebc3e20","slug":"women-in-shuttle-train-are-forced-to-travel-in-unsafe-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटल गाड़ियों की महिला कोच में मनचलों का आतंक, डरते हुए सफर करने को मजबूर महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटल गाड़ियों की महिला कोच में मनचलों का आतंक, डरते हुए सफर करने को मजबूर महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से मथुरा जाने वाली शटल गाड़ियों की महिला कोच में पलवल से होडल तक मनचलों का आतंक रहता है। क्योंकि किसी भी स्टेशनों पर महिला कोच की जांच नहीं होती। पलवल से होडल के बीच सफर करने वाली महिलाएं मनचलों के आगे बेबस हैं। इस बात का खुलासा होडल की वेब डिजाइनर समेत अन्य लड़कियों और महिलाओं ने किया।
विज्ञापन
नाम न छापने की शर्त पर महिलाओं ने बताया कि होडल से पलवल और पलवल से होडल तक शाम के वक्त महिला कोच में मनचलों का आतंक रहता है। उनकी मनमानी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह महिलाओं और लड़कियों के पास आकर जबरन बैठ जाते हैं और भद्दे कमेंट करते हैं। ये कहानी हर रोज की है।
विज्ञापन
महिलाओं का यहां तक कहना था कि किसी भी स्टेशन पर न तो महिला कोच की जांच की जाती है और न ही मनचलों को उतारा जाता है। कई तो लड़कियों का पीछा करते बल्लभगढ़ और न्यूटाउन तक आते हैं। हैरानी की बात ये है कि महिला सुरक्षा का दावा करने वाले जीआरपी और आरपीएफ मनचलों पर रोक लगाने में नाकाम हैं।
विज्ञापन
दोनों विभागों के अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपते हुए बचने की कोशिश कर रहे हैं। सहायक मंडल आयुक्त आरपीएफ आगरा डिवीजन अभय सिंह का कहना है कि ट्रेनों की जांच कराई जाएगी।