27 मिनट में एक महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म, एक बच्चे को हुई ऑक्सीजन की कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा जिला अस्पताल में एक महिला ने करीब 27 मिनटों में 4 बच्चों को जन्म दिया। चारों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है। इनमें से तीन लड़की और एक लड़का है। मां पूरी तरह से स्वस्थ है। जबकि दो बच्चों को ऑक्सीजन की कमी व वजन कम होने की वजह से चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
सेक्टर - 126 स्थित रायपुर गांव की निवासी राधा गर्भवती थी। रविवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सामान्य डिलीवरी के दौरान महिला का बीपी बढ़ गया । डॉक्टर अर्चना त्यागी ने बताया कि महिला का एक बच्चा उलटा हुआ था, जिस वजह से उसको ऑक्सीजन की कमी हो गई।
वहीं एक बच्चे का वजन बहुत कम था। इसलिए उनको चाइल्ड पीजीआई में रेफर कर दिया गया है। गौरतलब है कि पहले राधा को परिजन निजी अस्पताल लेकर गए थे। वहां पर ऑपरेशन की बात कही गई तो उसे परिजन जिला अस्पताल में लेकर आ गए।
9.45 मिनट पर पहली बच्ची का जन्म
राधा ने जिला अस्पताल में 9 बजकर 45 मिनट में पहली बच्ची को जन्म दिया। दूसरी बच्ची का जन्म 10 बजकर पांच मिनट पर हुआ। तीसरी बच्ची को 10 बजकर 10 मिनट व चौथे लड़के को 10 बजकर 12 मिनट में जन्म दिया। पहली बच्ची का वजन 1.8 किलोग्राम, दूसरी का वजन 1.75 किलोग्राम, तीसरे बच्चे का वजन 1.75 किलोग्राम और चौथे बच्चे का जन्म 1.4 वजन है।
चार बच्चे होने पर दंपती खुश
राधा ने बताया कि पहले सेक्टर - 35 स्थित एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वहां पर डॉक्टर ने बताया था कि दो बच्चे हैं। हालांकि हम लोग 4 बच्चों के होने से भी बहुत खुश हैं।
महिला के पति करण चौहान ने बताया कि इससे पहले भी उनकी एक बच्ची है। वो पांच साल की है। अब चार बच्चों के जन्म से वे बहुत खुश हैं। करण माली का काम करते हैं। इस वजह से पैसों की कमी खुशियों के आड़े आ रही है।