फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women in faridabad created furor for application of pradhanmantri awas yojna

प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन के लिए मारामारी बढ़ी, महिलाओं ने किया हंगामा

Fri, 14 Jul 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 14 Jul 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
women in faridabad created furor for application of pradhanmantri awas yojna
सांकेत‌िक च‌ित्र

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन के लिए बृहस्पतिवार को भी खासी मारामारी रही। लगातार बिगड़ रहे हालात के बाद भी पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार की जरूरत नहीं समझी है।

विज्ञापन


घंटों इंतजार करने के बाद भी आवेदन जमा न होने पर महिलाओं का गुस्सा फूट गया और एक बार फिर आवेदन केंद्र पर हंगामा किया। आवेदन प्रक्रिया में दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में आवेदनकर्ता बेकाबू होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


नीलम-रेलवे रोड स्थित सार्वजनिक सेवा केंद्र पर बनाए गए आवेदन केंद्र पर पूरे जिले से आवेदनकर्ताओं का जमावड़ा रहा। सुबह 9 बजे से लोग पहुंच गए। घंटों से लाइन में खड़ी महिलाओं का नंबर नहीं आने के कारण हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। महिलाओं ने आवेदन लेने वाले कर्मचारियों को जमकर कोसा। परिसर में व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं का गुस्सा फूट गया। जिसके बाद भीड़ को समझाने के लिए महिला पुलिस को बुलाना पड़ा।

प्रधानमत्री आवास योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। आवेदन जमा करने के लिए शहर में तीन केंद्र पर बनाए गए है। इसके बावजूद शहर में सबसे अधिक भीड़ सार्वजनिक सेवा केंद्र पर है।

यहां पर लगभग एक से डेढ़ हजार आवेदनकर्ताओं का बृहस्पतिवार को रहा। आवेदनकर्ता एक-दूसरे को धकेलकर काउंटर तक पहुंचने का प्रयास करते रहे। इस बीच कई महिलाओं के बीच तकरार भी हो गई। आवेदन केंद्र में ही कई लोग दस रुपये में आवेदन पत्र बेचते दिखाई दिए।


आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। शहर में तीन स्थानों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। एक ही जगह भीढ़ बढ़ाने की बजाय आवेदनकर्ताओं को दूसरे केंद्रों पर जाना चाहिए।-भूपेंद्र सिंह ढिल्लो, नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed