{"_id":"6348334bd396ee123709e638","slug":"women-in-delhi-performs-karva-chauth-by-offering-arghya-to-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राजधानी में महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथों खोला करवाचौथ का व्रत, की लंबी आयु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राजधानी में महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथों खोला करवाचौथ का व्रत, की लंबी आयु की कामना
Thu, 13 Oct 2022 09:18 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 13 Oct 2022 09:18 PM IST
सार
राजधानी में करवा चौथ के मौके पर बृहस्पतिवार को व्रत रखने वालीं महिलाओं ने चांद निकलते ही जल और तेरह दाने गेहूं का अर्घ्य दिया। इसके बाद उन्होंने छलनी में अपने चांद और पति का चेहरा देख अपना व्रत पूरा किया। बहुत सी महिलाओं ने क्नॉट प्लेस और इंडिया गेट पर चांद देखने और पूजा अर्चना करने की रस्म पूरी की।
विज्ञापन
करवा चौथ का व्रत तोड़ती युवती
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पति की लंबी उम्र की कामना के साथ बृहस्पतिवार को राजधानी में सुहागिनों ने करवा चौथ पर्व मनाया। महिलाओं ने पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर भगवान से पति की लंबी उम्र की कामना की। साथ ही पूजा-अर्चना कर करवा चौथ व्रत की कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
विवाहिताओं ने रात को चांद का दीदार कर पिया को निहारा। साथ ही चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथ से प्रेम का निवाला खाकर व्रत खोला। सूर्यास्त के बाद ही उनकी नजरें आसमान की ओर लग गई थीं, मगर उनकी इच्छा देर शाम पूरी हुई।
विज्ञापन
राजधानी में करवा चौथ के मौके पर बृहस्पतिवार को व्रत रखने वालीं महिलाओं ने चांद निकलते ही जल और तेरह दाने गेहूं का अर्घ्य दिया। इसके बाद उन्होंने छलनी में अपने चांद और पति का चेहरा देख अपना व्रत पूरा किया। बहुत सी महिलाओं ने क्नॉट प्लेस और इंडिया गेट पर चांद देखने और पूजा अर्चना करने की रस्म पूरी की। पूजा के बाद कनाट प्लेस के तमाम रेस्टोरेंट और इंडिया गेट के पार्क लोगों से भरे हुए थे।
विज्ञापन
उधर व्रत रखने वालीं अधिकतर महिलाओं ने दिन में मंदिरों में व्रत पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ कथा सुनी। कई महिलाओं ने घरों में ही आयोजन किए। झंडेवाला देवी मंदिर में भगवती के दर्शन कराने के साथ-साथ कथा सुनाई गई और उनको सिंदूर की डिब्बी प्रसाद के तौर पर दी गई। इसके अलावा यहां महिलाओं को मेहंदी लगाई गई।