फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women hair braid cut in gurugram, family is scared

पीले कुर्ते काली धोती में घर में घुसे आदमी को देख बेहोश हुई महिला, होश आया तो ये हुआ हाल

Sat, 29 Jul 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 29 Jul 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
women hair braid cut in gurugram, family is scared
सांकेत‌िक च‌ित्र

राजस्थान से शुरू हुआ महिलाओं क चोटी काटने का सिलसिला मेवात होते हुए अब साइबर सिटी में पहुंच गया है। शुक्रवार देर रात गुरुग्राम में एक महिला की चोटी काटने का पहला मामला सामने आया है।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात बच्चों को खाना देकर पड़ोसी के बच्चे को वापस उसके घर भेजकर कमरे में जा रही थी, तो किसी ने उसकी चोटी काट दी।
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। बता दें कि इससे पहले गांव जनौला, गांव गुढाना और फर्रूखनगर में चोटी काटने की घटना हो चुकी है। अशोक विहार एरिया में सुनीता देवी अपने परिवार के साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात उनकी बहू व पोता पहली मंजिल पर बने कमरे में बैठे टीवी दे रहे थे। इस दौरान उनके पड़ोस का बच्चा भी उनके घर पर ही था। रात करीब साढ़े 10 बजे उनका बेटा भी आ गया जो सीधे उपर अपने कमरे में चला गया।

लिस को नहीं दी है कोई शिकायत

women hair braid cut in gurugram, family is scared

खाना बनाने के बाद उन्होंने अपने बेटे को खाना दिया जिसे लेकर वह वापस उपर चला गया। कुछ देर बाद पड़ोसी के बच्चे वापस घर चला गया। उसके जाते ही महिला अपने घर का मेन गेट बंद करने के लिए चली गई।

महिला ने बताया कि गेट बंद करने के बाद वह जैसे ही वापस अंदर घूमी तो उसे पीले कुर्ते व काली धोती में एक व्यक्ति घर के आंगन में दिखाई दिया। अंदर आने के बाद वह रसोई में दिखाई दिया। उन्होंने अपने बच्चों को आवाज दी।

जैसे ही वह बाथरूम के पास पहुंची तो उस व्यक्ति ने उनका हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसने उनकी चोटी काट दी। जब तक परिजन नीचे पहुंचे तब तक वह उनके बाल काटकर वहां से जा चुका था।

बाल कटे होने व बेहोशी की हालत देखते हुए परिजन उन्हें रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। हालत में सुधार होते ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed