{"_id":"56e2baa64f1c1b8c048b4568","slug":"women-fall-from-shuttle-not-hurt-at-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटल से गिरी महिला, बाल तक नहीं हुआ बांका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटल से गिरी महिला, बाल तक नहीं हुआ बांका
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 11 Mar 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाको राखे साइयां, मार सके न कोय...। शुक्रवार सुबह ओल्ड रेलवे स्टेशन पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। शटल में चढ़ते समय एक महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म- पटरियों के बीच खाली जगह में गिर पड़ी। महिला शटल गुजर जाने तक प्लेटफॉर्म की दीवार से चिपकी रही। उसे कुछ नहीं हुआ।
यूपी के जिला शामली के गांव भाज्जू निवासी अमित कुमार पत्नी रीना और परिवार के सदस्यों के साथ 10 मार्च को एसजीएम नगर में अपनी चचेरी बहन की शादी में आए थे। शुक्रवार सुबह सभी घर जाने के लिए ओल्ड स्टेशन पर पहुंचे।
वहां सुबह 11:24 बजे पलवल-गाजियाबाद शटल का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंची। ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि चढ़ना मुश्किल हो रहा था। अफरातफरी के बीच अमित कुमार का परिवार भी चढ़ने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच उनकी पत्नी रीना ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसलकर नीचे गिर पड़ी। ट्रेन चलने लगी। बताया जाता है कि रीना प्लेटफार्म व लाइन के बीच में खाली जगह में चिपक गई थी।
ट्रेन के जाते ही वह बेहोश हो गई। ट्रेन जाने के बाद परिजनों ने उसे बाहर निकाला। करीब बीस मिनट बाद उसे होश आया। उसे किसी तरह की चोट नहीं आई।