फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women driven out of labour room in misd of delivery.

डिलिवरी के दौरान ही लेबर रूम से महिला को निकाला

Thu, 02 Oct 2014 07:18 PM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
Women driven out of labour room in misd of delivery.

फरीदाबाद में सफाई अभियान के दौरान जहां बृहस्पतिवार को बीके अस्पताल परिसर को चमकाया जा रहा था। वहीं, डॉक्टरों की लापरवाही भी सामने आ गई।

विज्ञापन


प्रसव के लिए आई एक महिला ने मौके पर मौजूद अस्पताल अधिकारियों से शिकायत कर दी। महिला ने बताया कि सात घंटे से वह अस्पताल में है, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों ने पीड़ित महिला को लेबर वार्ड में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


पलवल निवासी शेरवती ने बताया कि बुधवार सुबह उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद उसे सुबह 6:00 बजे वहां के सरकारी अस्पताल से बीके के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ की लापरवाही से जा सकती थी मह‌िला की जान

Women driven out of labour room in misd of delivery.

बीके अस्पताल आने के बाद उसकी प्रसव प्रक्रिया शुरू हो गई। लेकिन मौके पर मौजूद स्टाफ और डॉक्टरों ने उसे बाहर निकाल दिया। छुट्टी के कारण अस्पताल में कोई अधिकारी नहीं था।

इस कारण वह अस्पताल के पास विटा बूथ के पास खड़ी हो गई। महिला की शिकायत सुनने के बाद अतिरिक्त कार्यप्रभारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. विरेंद्र यादव ने उसे भर्ती करवाया। इसके बाद अधिकारी ने मौके पर मौजूद स्टाफ को तलब किया।

इस बारे में डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि स्टाफ की तरफ से लापरवाही बरती गई है। स्टाफ से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पीड़ित महिला को लेबर वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। ऐसा भविष्य में न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed