{"_id":"56ffb63a4f1c1b446ef0018f","slug":"women-contest-election-on-elder-sisters-educational-certificate-case-reaches-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत पहुंचा बड़ी बहन के शैक्षणिक प्रमाण पत्र पर चुनाव जीतने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत पहुंचा बड़ी बहन के शैक्षणिक प्रमाण पत्र पर चुनाव जीतने का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 03 Apr 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo pics
गांव खेड़लीखुर्द में बड़ी बहन के शैक्षिक प्रमाण पत्र पर सरपंच का चुनाव जीतने वाली महिला की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ये मामला इस्तगासा के जरिये अदालत तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में रिटर्निंग अधिकारी और सरपंच को तलब किया है। इस्तगासा अदालत में डालने वाले पूर्व सरपंच उसमान खां ने अग्रिम कार्यवाई के लिए राज्य चुनाव आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी का दरवाजा भी खटखटाया है।
विज्ञापन
दस्तावेजों के अनुसार सीएमओ कार्यालय में कुलसुम नामक महिला का कोई भी रिकार्ड़ नहीं मिला है। बल्कि आयशा के नाम पर प्रमाणपत्र जारी है। आरोप है कि कुलसुम ने अपनी बहन के प्रमाणपत्र पर अपना फोटो बदलकर कॉपी लगाई है।
विज्ञापन
अंक तालिका में जो हस्ताक्षर हैं उसमें और चुनाव के दौरान भरे गये नोमिनेशन में जमीन आसमान का अंतर है। नगीना के तत्कालीन रिटर्निंग अधिकारी राजीव नागपाल बताते हैं कि हमने अपनी पूरी तसल्ली से दस्तावेजों की जांच पड़ताल की है। अभी तक मुझे कोई समन प्राप्त नहीं हुआ है।