{"_id":"fa52bdcd8b8af8aee1d2c5bb84843e95","slug":"women-constables-slapped-the-cop-hit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल ने सिपाही को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांस्टेबल ने सिपाही को जड़ा थप्पड़
सनी चौधरी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 01 Oct 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर रामलीला मैदान में सीता हरण मंचन के दौरान मेला चौकी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
सिपाही ने महिला के ड्यूटी पर लेट आने की रपट लिख दी थी, जिससे महिला कांस्टेबल खफा थी।
एसएसपी ने महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। सिपाही ने महिला कांस्टेबल के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 11 सिपाही अपनी ड्यूटी पर तैनात नहीं मिले थे। एसएचओ कविनगर ने चौकी पर तैनात जीडी मुंशी हरवीर सिंह को सभी के खिलाफ रपट लिखने के निर्देश दिए गए थे।
रविवार शाम करीब आठ बजे जीडी मुंशी ने ड्यूटी से गैरहाजिर महिला कांस्टेबल शीला देवी से जवाब तलब किया। साथ ही गैरहाजिरी की रपट लिख दी।
हरवीर सिंह वर्ष 2011 बैच का है और महिला कांस्टेबल 2000 बैच की है। महिला कांस्टेबल ने कहा कि वह उससे सीनियर है। मेला ग्राउंड पर ही दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि शीला ने हरवीर सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। चौकी पर उपस्थित पुलिस वालों ने दोनों को समझाकर किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन
महिला सिपाही के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला कांस्टेबल को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।