फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women committed suicide by jumping from 11 floor of ndmc palika kendra

एनडीएमसी पालिका केंद्र की 11वीं मंजिल से कूद कर महिला ने की खुदकुशी

Wed, 26 Aug 2020 07:13 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 26 Aug 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
women committed suicide by jumping from 11 floor of ndmc palika kendra
एनडीएमसी - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की पालिका केंद्र बिल्डिंग की 11 वीं मंजिल से कूदकर महिला ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। महिला बुधवार सुबह करीब दस बजे ऑफिस आई थी और कुछ देर बाद खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को शुरूआती जांच में पता लगा है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल ने बताया कि कनॉट प्लेस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
नई दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार खुदकुशी करने वाली महिला की पहचान वेलकम निवासी कृष्णा(40) के रूप में हुई है। कृष्णा की वर्ष 2000 में राहुल से शादी हुई थी। महिला की एक बेटी व एक बेटा है। कृष्णा बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे ऑफिस पहुंची और काउंटर पर अपना बैग रखा। उसने काउंटर से ऑफिस की चाबी ली और कमरा नंबर 1104 खोला। कुछ देर बाद महिला ने अपने सैंडिल उतारे और कमरे के बगल वाली खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। कृष्णा नीचे पक्के फर्श पर गिरी और उसका सिर फट गया। एनडीएमसी के कर्मचारी कृष्णा को कार से आरएमएल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
आरएमएल अस्पताल से कनॉट प्लेस थाना पुलिस को सूचना दी गई। कृष्णा एनडीएमसी के ऑर्किटेक्ट विभाग में मस्टर रोड पर बेलदार की नौकरी कर रही थी। कृष्णा का शाहदरा स्थित मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा था। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed