फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   From bridges to green belts worship materials are being dumped everywhere; when will people finally come to their senses

Delhi NCR News: पुलों से लेकर ग्रीन बेल्ट तक फेंकी गई पूजा सामग्री, आखिर कब चेतेंगे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की जा रही है सफाई लेकिन जमीनी स्तर पर हाल बेहाल
विज्ञापन


यमुना सफाई अभियान के दावे फेल
मोहित शुक्ला
पूर्वी दिल्ली। एक तरफ सरकार यमुना को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ धरातल पर तस्वीर इसके उलट नजर आ रही है। बड़े-बड़े मंत्री और नेता खुद श्रमदान कर सफाई का संदेश दे रहे हैं और अधिकारी भी निगरानी का दावा कर रहे हैं। बुधवार को जमीनी स्तर पर पड़ताल की तो पूर्वी दिल्ली के प्रमुख इलाकों में गंभीर लापरवाही दिखी। लोहे वाले पुल के ठीक बाहर भारी मात्रा में पूजा सामग्री फेंकी हुई मिली। इसके अलावा लक्ष्मी नगर से आईटीओ की तरफ आने वाले मार्ग पर स्थित यमुना पुल पर भी लोगों ने पूजा-पाठ के अवशेषों के बड़े ढेर लगा रखे हैं। यहां पर पुल पर बने जाल के बीच में बने गैप के बीच से लोग पूजा सामग्री फेंकते हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही स्थिति सिर्फ पुलों तक ही सीमित नहीं है बल्कि गीता कॉलोनी के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट पर मलबे के पास भी बेखौफ होकर पूजा सामग्री फेंकी जा रही है। लोग इस बारे में खुद भी नहीं चेत रहे और यमुना को प्रदूषित कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article