फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A Lok Adalat will be held on the 25th to resolve disputes related to electricity theft and disconnected power connections.

Delhi NCR News: बिजली चोरी और कटे कनेक्शनों के विवाद सुलझाने के लिए 25 को लगेगी लोक अदालत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
-बकाया बिलों और विवादित राशि का होगा निपटारा, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगी सुनवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बिजली चोरी और बकाया बिलों के कारण कटे बिजली कनेक्शनों से जुड़े विवादों के समाधान के लिए टाटा पावर-डीडीएल की ओर से 25 अक्तूबर को लोक अदालत लगाई जाएगी। इसमें उपभोक्ता अपने लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करा सकेंगे। इसका उद्देश्य लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत दिलाना और विवादों का त्वरित समाधान करना है। लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थायी लोक अदालत-1, सब-स्टेशन बिल्डिंग, 2/13, सेक्टर-13, रोहिणी में आयोजित होगी। यह वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल के नजदीक स्थित है। आयोजन दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से किया जा रहा है। इस दौरान बिजली चोरी के मामलों के साथ बकाया बिलों और विवादित राशि से जुड़े मामलों के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उपभोक्ताओं को सुनवाई के लिए संबंधित बिजली बिल, मामले से जुड़े जरूरी दस्तावेज और मान्य फोटो पहचान-पत्र साथ लाना होगा। बिजली चोरी से जुड़े मामलों की जानकारी के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 19124 पर संपर्क कर सकते हैं या eac.care@tatapower-ddl.com पर ईमेल भेज सकते हैं। वहीं, कटे हुए बिजली कनेक्शनों के बकाया बिल संबंधी विवादों के लिए customercare@tatapower-ddl.com पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed